तमन्ना भाटिया बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियों बनी हुई हैं। विजय वर्मा के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद वह लगातार चर्चा में हैं। जब भी मौका मिलता है तब ये कपल एक दूसरे की तारीफ करने में जरा भी पीछे नहीं हटते। कई बार दोनों को एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पोस्ट और साक्षात्कार के जरिए इशारों में प्यार का इजहार करते देखा जा चुका है।
Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा को बताया रियल लाइफ हीरो, थलापति 68 को लेकर किया यह बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक इंटरव्यू में तमन्ना ने विजय को अपना हीरो बताया। गैलाटा के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेत्री से विजय के बारे में अपने विचारों का उल्लेख करने के लिए कहा गया। इस दौरान उनकी तस्वीर स्क्रीन पर आ गई।
Adhyayan Suman: कंगना पर लगाए आरोपों को लेकर अध्ययन सुमन को नहीं अफसोस, बोले- सिक्के का दूसरा पहलू...
जिस पल ऐसा हुआ एक्ट्रेस शरमा गईं। फिर उन्होंने कहा कि वह उनके वास्तविक जीवन के हीरो हैं। तमन्ना इस समय रजनीकांत के साथ अपनी आगामी फिल्म जेलर का प्रचार कर रही हैं। कहा जा रहा है कि वह लोकेश कनगराज की लियो के बाद अभिनेता विजय की अगली फिल्म थलपति 68 में नजर आ सकती है।
Zinda Banda: ‘जवान’ के गाने में प्रियमणि का मोहक अवतार, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के लिए फोन आया तो लगा प्रैंक है
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस रोल के लिए अभिनेत्रियों की रेस में वह सबसे आगे चल रही हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म साइन की है तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि अभी तो यह सच नहीं है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो वह इसे जरूर बताएंगी। बता दें कि थलापति 68 का निर्देशन वेंकट प्रभु कर रहे हैं।
Akelli: फिल्म 'अकेली' की टीम के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं नुसरत भरूचा, लिया गणपति का आशीर्वाद
वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना को आखिरी बार जी कर दा और सुजॉय घोष की लस्ट स्टोरीज में देखा गया था। लस्ट स्टोरीज 2 में अभिनेत्री ने विजय के साथ जमकर बोल्ड सीन दिए थे। हालांकि, जनता को ये दोनों ही सीरीज कुछ खास पसंद नहीं आई थी।
Shahrukh Khan: शाहरुख के बड़े फैन मोहम्मद अशरफ का बीमारी के कारण निधन, की थी SRK यूनिवर्स फैंस क्लब की शुरुआत