{"_id":"60e0083a8ebc3ec20b218853","slug":"aamir-khan-and-kiran-rao-announce-divorce-after-15-years-of-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तलाक: आमिर खान ने रचाई थी किरण राव से दूसरी शादी, लिव इन में रहने के बाद लिए थे फेरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तलाक: आमिर खान ने रचाई थी किरण राव से दूसरी शादी, लिव इन में रहने के बाद लिए थे फेरे
सुपरस्टार आमिर खान और किरण राव तलाक ले रहे हैं। दोनों ने अपना बयान भी जारी कर दिया है। कपल की 15 साल की शादी टूट रही है। उन्होंने 28 दिसंबर 2005 को दूसरी शादी की थी। आमिर और किरण की मुलाकात फिल्म 'लगान' के सेट पर ही हुई थी। एक इंटरव्यू में आमिर ने किरण के साथ प्रेम कहानी का जिक्र करते हुए कहा था कि दोनों के बीच पहली नजर का प्यार जैसी कोई बात नहीं थी। किरण लगान की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं और एक काम के सिलसिले में उन्होंने कॉल किया। इस दौरान आमिर और किरण के बीच तकरीबन आधा घंटे बात हुई, बस यहीं से आमिर किरण से इंप्रेस हो गए थे। किरण आमिर से 9 साल छोटी हैं।
लिव इन में रहने के बाद की थी दोनों ने शादी
इसके बाद दोनों ने तकरीबन दो साल तक डेटिंग की और लिव इन में भी रहे। 2005 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद किरण सरोगेसी के जरिए बेटे की मां बनीं, जिसका नाम उन्होंने आजाद राव खान रखा है। आमिर किरण की लव स्टोरी और उनकी शादी दोनों के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में मशहूर है। कपल की शादी की लोग मिसाल देते थे लेकिन अचानक दोनों के अलगाव की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है।
2 of 5
आमिर खान, किरण राव
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म लगान में किरण को 10 हजार रुपये सैलरी पर रखा गया था। लगान के अलावा किरण ने ‘डेली बेली’, ‘धोबी घाट’, और ‘पीपली लाइव’ जैसी फिल्मों का भी डायरेक्शन किया है। किरण काफी स्ट्रेट फॉरवर्ड हैं। अपनी बात खुलकर रखती हैं।
3 of 5
आमिर खान, किरण राव
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि, इन 15 खूबसूरत सालों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और खुशी को शेयर किया है. हमारा रिश्ता सिर्फ विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है। अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे। पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के रूप में। हमने कुछ समय पहले एक अलग होने के प्लान को शुरू किया था। अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान, किरण राव
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने आगे लिखा, हम दोनों अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह शेयर करेंगे। हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित माता-पिता हैं, जिनका पालन-पोषण हम मिलकर करेंगे। हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर भी सहयोगी के रूप में काम करना जारी रखेंगे, जिनके बारे में हम दिल से परवाह करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान, किरण राव
- फोटो : सोशल मीडिया
हमारे रिश्ते में निरंतर समर्थन और समझ के लिए हमारे परिवारों और दोस्तों का बहुत-बहुत धन्यवाद जिनके बिना हम यह कदम लेने में इतना सुरक्षित महसूस नहीं करते। हम अपने शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और आशीर्वाद की उम्मीद करते हैं और आशा करते हैं कि हमारी तरह आप इस तलाक को अंत की तरह नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत के रूप में देखेंगे। धन्यवाद और प्यार, किरण और आमिर।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।