फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूटे रिश्ते: 30 साल में टूटीं आमिर की दो शादियां, लगान के सेट पर आया था राजपरिवार की लड़की पर दिल

Sat, 03 Jul 2021 12:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 03 Jul 2021 12:18 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan and Kiran Rao announced their separation Know their Love Story
आमिर खान, किरण राव - फोटो : thebridalbox

आमिर खान और किरण राव ने अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने 15 साल पहले शादी की थी। आमिर और किरण ने अलग होने पर संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि हमारे कारोबारी रिश्ते बने रहेंगे। इसके अलावा हम बच्चे का पालन पोषण भी साथ मिलकर करेंगे। आमिर और किरण के तलाक की खबर फैन्स के लिए बेहद शॉकिंग है। आमिर और किरण ने अपने बेटे आजाद के बारे में कहा, 'हम अपने बेटे आजाद के लिए एक समर्पित पैरंट्स बने रहेंगे और उसको साथ में बड़ा करेंगे।



ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात
किरण राव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत आमिर खान स्टारर फिल्म लगान में बतौर सहायक निर्देशक किया। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया। इसके बाद किरण ने आशुतोष की फिल्म स्वदेस में भी उन्हें असिस्ट किया। किरण ने फिल्म दिल चाहता है में कैमियो रोल भी निभाया था। लगान के दौरान ही किरण राव की पहली मुलाकात आमिर खान से हुई थी।

Aamir Khan and Kiran Rao announced their separation Know their Love Story
aamir khan, kiran rao - फोटो : instagram

इधर, आमिर खान की निजी जिंदगी में भी काफी उतार-चढ़ाव आ रहे थे। आमिर खान ने बचपन की दोस्त रीना से शादी की, फिर शादी के 16 साल बाद तलाक ले लिया। तलाक के 3 साल बाद आमिर की जिंदगी में किरण राव आईं।

Aamir Khan and Kiran Rao announced their separation Know their Love Story
Aamir Khan - फोटो : twitter
किरण राव से मुलाकात पर एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया था कि 'फिल्म लगान के दौरान किरण बस मेरी टीम की सदस्य थीं। तब वो असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। रीना से तलाक के बाद किरण से मिला, वो उस वक्त मेरी अच्छी दोस्त भी नहीं थीं, तलाक के बाद मैं ट्रॉमा से गुजर रहा था। इसी बीच एक दिन किरण का फोन आया।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan and Kiran Rao announced their separation Know their Love Story
Aamir Khan Kiran Rao - फोटो : instagram

आमिर ने आगे बताया था, 'किरण से करीब मैंने आधे घंटे बात की। उससे बात करके मुझे अच्छा लग रहा था। उस कॉल के बाद हमने एक दूसरे को डेट करने का फैसला किया। लंबे समय की दोस्ती के बाद मुझे ऐसा लगने लगा कि उसके बिना मेरी कोई जिंदगी नहीं है। बस फिर क्या था हमने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया और फिर साल 2005 में हमने शादी कर ली।'

विज्ञापन
Aamir Khan and Kiran Rao announced their separation Know their Love Story
aamir khan and kiran rao - फोटो : सोशल मीडिया

आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और आमिर खान की पत्नी किरण राव शाही परिवार से हैं। उनके दादा वानापार्थी के राजा थे। वानापार्थी अब तेलंगाना राज्य में है। किरण राव, अदिति राव हैदरी की बहन हैं। वह भी राजपरिवार से ताल्लुक रखती हैं। आमिर और किरण का एक बेटा है आजाद राव खान। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed