{"_id":"630eef0d17aac83512136777","slug":"aamir-khan-apologise-after-failure-of-thugs-of-hindostan-not-taken-his-fees-after-laal-singh-chaddha-flop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: जनता को 'ठगने' के लिए आमिर ने मांगी थी माफी, 'लाल सिंह चड्ढा' फ्लॉप होने पर किया ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: जनता को 'ठगने' के लिए आमिर ने मांगी थी माफी, 'लाल सिंह चड्ढा' फ्लॉप होने पर किया ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:48 AM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बड़े पर्दे पर घाटे का सौदा साबित हुई है। इस फिल्म के फ्लॉप हो जाने से मेकर्स के साथ-साथ आमिर खान भी निराश हैं। मेकर्स और आमिर खान को पूरी उम्मीद थी कि ये चार साल बाद अभिनेता की बड़े पर्दे वापसी जरूर कुछ रंग लाएगी और लाल सिंह चड्ढा के बाद वह एकबार फिर चमक जाएंगे। लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हो सका। तमाम कोशिशों के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। हालांकि फिल्म के फ्लॉप होने के पीछे कई वजहें रहीं। हालांकि इस फिल्म ने विदेश में ठीकठाक कमाई की है।
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारी भरकम बजट में बनी आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 60 करोड़ रुपये के कलेक्शन के आगे नहीं बढ़ पा रही है। लाल सिंह चड्ढा की नाकामी के बाद आमिर खान ने फिल्म के निर्माता, वायकॉम 18 स्टूडियोज के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद अब आमिर ने अपनी एक्टिंग फीस छोड़ने का फैसला किया है। इतना ही नहीं आमिर ने फिल्म को लेकर हुए सभी नुकसानों की भरपाई करने का फैसला किया है।
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल लाल सिंह चड्ढा के फेल होने की जिम्मेदारी खुद आमिर खान ने ली है। इस फिल्म के लिए उनकी फीस 100 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की असफलता की जिम्मेदारी खुद लेते हुए उन्होंने सभी नुकसानों को खुद ही उठाने का फैसला किया है। बता दें कि आमिर खान ने इस फिल्म के लिए चार साल का समय दिया है। ऐसे में अगर अभिनेता अपनी फीस नहीं लेते हैं तो प्रोड्यूसर्स को मामूली नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब आमिर खान ने किसी फिल्म की जिम्मेदारी अपने सिर ली हो। इससे पहले और आखिरी बार वह अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आए थे। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। इस फिल्म की असफलता के बाद आमिर खान ने जनता से माफी मांगी थी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने फिल्म की असफलता की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था- 'मुझे लगता है कि हमसे गलती हुई है, मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। हमने कोशिश पूरी की, पर कहीं न कहीं हम गलत गए। कुछ लोग हैं जिन्हें फिल्म पसंद आई है, लेकिन ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है। जो लोग आए थे मेरी फिल्म देखने के लिए मैं उनसे माफी मांगना चाहूंगा, कि इस बार मैं उनको उतना एंटरटेन नहीं कर पाया'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।