फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई 'लाल सिंह चड्ढा', अब क्या करेंगे आमिर खान? जानें उनके फ्यूचर प्लान्स

Wed, 31 Aug 2022 10:33 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 31 Aug 2022 10:33 AM IST
विज्ञापन
aamir khan future plans after Laal singh chaddha flop star reject film mogul can be part of these two films
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लोगों का जबरदस्त बायकॉट झेलना पड़ा। लेकिन आमिर के फैंस ने इस फिल्म का खूब सपोर्ट भी किया। इन तमाम चीजों के बीच आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो चुकी है। 180 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 60 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। जहां कुछ लोग मान रहे हैं कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट का चार्म सिनेमा में खत्म हो गया है तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आमिर आने वाली फिल्मों में धमाल मचा देंगे। इन सबके बीच अभिनेता क्या प्लान कर रहे हैं आइए आपको बताते हैं। 

aamir khan future plans after Laal singh chaddha flop star reject film mogul can be part of these two films
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'मुगल' को किया रिजेक्ट
दरअसल, 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद आमिर खान फिल्म 'मुगल' में नजर आने वाले थे, जो गुलशन कुमार के जीवन पर आधारित थी। दावा किया गया था कि आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के तुरंत बाद ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते भी नहीं टिक पाई। महज चंद दिनों में ही इस फिल्म ने अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया, जिससे आमिर खान को बड़ा झटका लगा है। इसके बाद ही अभिनेता ने फैसला लेते हुए फिल्म 'मुगल' को करने से मना कर दिया है। आमिर के इस कदम के बाद फिल्म 'मुगल' पर ब्रेक लग गया। 

aamir khan future plans after Laal singh chaddha flop star reject film mogul can be part of these two films
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान का यूएस ट्रिप
फिल्म 'मुगल' को रिजेक्ट करने से ठीक पहले आमिर खान से जुड़ी एक और खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप से दुखी आमिर खान यूएस ट्रिप पर जा रहे हैं, जहां पर वह अपनी अपकमिंग फिल्मों पर विचार करेंगे और अकेले रहकर उसी पर काम करेंगे। इसके ठीक कुछ दिनों बाद ही आमिर की दो अपकमिंग फिल्मों से जुड़ा अपडेट भी सामने आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan future plans after Laal singh chaddha flop star reject film mogul can be part of these two films
आमिर खान - धूम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

ये होंगे अपकमिंग प्रोजेक्ट
आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भले ही फेल साबित हो गई हो, लेकिन इसका असर अभिनेता करियर पर बिल्कुल भी नहीं पड़ा है। उनके पास दो बड़ी फिल्में लाइन में लगी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान की अगली फिल्म 'धूम 3' की तरह होने वाली है। इस फिल्म के जरिए वह दर्शकों का महज मनोरंजन ही नहीं करेंगे बल्कि इस फिल्म को वह प्रोड्यूस भी करने वाले हैं। इसके अलावा आमिर खान के पास एक और बड़ी फिल्म है, हालांकि अभी इन दोनों फिल्मों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में अब फैंस भी आमिर की इन फिल्मों के एलान का इंतजार कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed