फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: कश्मीर फाइल्स के लिए अवॉर्ड न मिलने पर भड़के हुए अनुपम खेर!, कहा- वह फंक्शन ही फ्रॉड होगा जहां...

Wed, 31 Aug 2022 10:13 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 31 Aug 2022 10:13 AM IST
विज्ञापन
Anupam Kher Talked About The Kashmir Files SS Rajamouli RRR Anurag Kashyap and India entry at the Oscars 2023
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारे बन गए हैं। जी हां, एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर जैसे सितारे फ्लॉप साबित हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अनुपम खेर साल में दो ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की अंडरडॉग कहलाने वाली, 'द कश्मीर फाइल्स' ने बड़े बजट की फिल्मों को धूल चटा दी। इसके बाद अनुपम खेर ने पैन-इंडिया फिल्म 'कार्तिकेय 2' के साथ एक और धमाका किया। 

Anupam Kher Talked About The Kashmir Files SS Rajamouli RRR Anurag Kashyap and India entry at the Oscars 2023
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

यदि कोई कश्मीर फाइल्स को अवॉर्ड नहीं देता है तो..
हाल ही में, जब अनुपम खेर से पूछा गया कि क्या उन्हें उम्मीद है कि उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को पुरस्कार मिलेंगे। तब अभिनेता ने कहा, "कश्मीर फाइल्स के लिए जिस फंक्शन में मुझे अवॉर्ड नहीं मिला... वो फंक्शन ही फ्रॉड होगा। आप कैसे 'द कश्मीर फाइल्स' को बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड नहीं दे सकते हैं।" बाद में उन्होंने हंसते हुए कहा, "मैं यह बात अहम में आकर नहीं कह रहा हूं, बल्कि मुझे विश्वास है कि कश्मीर फाइल्स को हर अवॉर्ड मिलना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो उसका मतलब यही है कि आप असली नहीं हैं।"

Anupam Kher Talked About The Kashmir Files SS Rajamouli RRR Anurag Kashyap and India entry at the Oscars 2023
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

कौन है वो, कौन है अनुराग कश्यप?
बातचीत के दौरान, अनुपम को अनुराग कश्यप की हालिया स्टेटमेंट पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया, तब अभिनेता ने कहा, "कौन है वो, कौन है अनुराग कश्यप?" व्यंग्यात्मक रूप से उन्होंने कहा कि मीडिया यही सुनना चाहता है। लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि "मैं अनुराग कश्यप की बातौर फिल्म निर्माता बहुत इज्जत करता हूं, वह बहुत अच्छे निर्देशक हैं। हालांकि, हमें उनका सर्टिफिकेट थोड़ी चाहिए, वो कोई सर्टिफिकेट थोड़ी बांट रहे हैं कि ये अच्छी है और यह अच्छी फिल्म नहीं है। हमें जनता ने सराहा है और हम उसके लिए बहुत खुश किस्मत हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher Talked About The Kashmir Files SS Rajamouli RRR Anurag Kashyap and India entry at the Oscars 2023
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग कश्यप ने क्या कहा था?
बता दें कि एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित आरआरआर के पश्चिम पर प्रभाव के बारे में बात करते हुए, अनुराग कश्यप ने कहा, "आरआरआर को पश्चिमी देशों में अलग तरह से देखा जाता है। उन्होंने आरआरआर खूब प्यार दिया है। अगर आरआरआर को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा जाता है, तो 99 फीसदी चांसेस हैं कि फिल्म अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित हो जाए। हालांकि मुझे नहीं पता कि भारत की तरफ से कौन-सी फिल्म ऑस्कर 2023 के लिए भेजी जा रही है, बस मैं उम्मीद करता हूं कि वह कश्मीर फाइल्स न हो।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed