{"_id":"630eddfef8528c2f843a73b6","slug":"liger-and-karthikeya-2-box-office-collection-vijay-deverakonda-film-disaster-still-behind-40-crore-mark","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Liger VS Karthikeya 2: 'कार्तिकेय 2' के आसपास भी नहीं फटक रही 'लाइगर', 40 करोड़ तक पहुंचने में छूट रहे पसीने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Liger VS Karthikeya 2: 'कार्तिकेय 2' के आसपास भी नहीं फटक रही 'लाइगर', 40 करोड़ तक पहुंचने में छूट रहे पसीने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 31 Aug 2022 09:35 AM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
लाइगर, कार्तिकेय 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्मों के लिए साल 2022 काफी मनहूस रहा है। गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स, आरआरआर, केजीएफ 2 और भूल भुलैया 2 को छोड़ दें तो अब तक लगभग जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं, लगभग फ्लॉप रही हैं। कुछ दिनों पहले विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' रिलीज हुई है। लेकिन ये फिल्म छठे दिन ही ठप पड़ती नजर आ रही है। वहीं छोटे बजट में बनी फिल्म 'कार्तिकेय 2' 'लाइगर' से बेहतर कमाई करती नजर आ रही है। कम से कम इस फिल्म ने अपना बजट तो निकाल ही लिया है। जबकि 'लाइगर' को तो बजट निकालने के भी लाले पड़े हैं।
2 of 4
लाइगर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का ट्रेलर प्रोमो और गाने देखने के बाद जनता में ठीक-ठाक माहौल था, प्रमोशन भी बढ़िया किया गया। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो नतीजा उम्मीद से बेहद खराब निकला। हालांकि इसमें फिल्म को मिले नेगेटिव रिव्यू का भी बड़ा हाथ रहा, और नतीजा ये हुआ कि पहले ही दिन फिल्म ने करीब 16 करोड़ का कारोबार किया। छठे दिन इस फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब इस फिल्म की कुल कमाई 38.04 करोड़ रुपये हो चुकी है।
3 of 4
कार्तिकेय 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिकेय 2 की बात करें तो इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। रिलीज के दो सप्ताह बाद भी साउथ सुपरस्टार निखिल सिद्धार्थ की कार्तिकेय 2 बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। जिसके तहत आए दिन कार्तिकेय 2 की कमाई के आंकड़े तेजी के साथ आगे बढ़े थे, लेकिन अब इस फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ती नजर आ रही है। रिलीज के 18वें दिन फिल्म ने 1.35 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 73.23 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कार्तिकेय 2, लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिकेय 2 का मुकाबला लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन जैसे बड़े सितारों की फिल्मों से था। उसके बाद कार्तिकेय 2 को टक्कर देने के लिए लाइगर भी आ गई। लेकिन कार्तिकेय 2 इन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए काफी आगे निकल गई है। बीते 13 दिनों में इस फिल्म ने कमाई 10 गुना तक बढ़ी है. 'कार्तिकेय 2' के हिंदी वर्ज़न की टोटल कमाई 23.53 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।