फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajkumar Rao: अब तक कहां चमके, कहां चूके राजकुमार राव, इन 10 गलतियों के चलते औंधे मुंह गिरी बॉक्स ऑफिस वैल्यू

Wed, 31 Aug 2022 09:16 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 31 Aug 2022 09:16 AM IST
सार

नेटफ्लिक्स के रजत जयंती वर्ष पर मुंबई में हुए नेटफ्लिक्स के फिल्म्स डे पर राजकुमार राव की अगली ओटीटी फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ की झलक खासतौर पर मीडिया के सामने पेश की गई।

विज्ञापन
Rajkumar rao birthday back to back nine flop films analysis how an excellent actor lost track of good cinema
राजकुमार राव - फोटो : Social media

नेटफ्लिक्स के रजत जयंती वर्ष पर मुंबई में हुए नेटफ्लिक्स के फिल्म्स डे पर राजकुमार राव की अगली ओटीटी फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ की झलक खासतौर पर मीडिया के सामने पेश की गई। कार्यक्रम में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ ही राजकुमार राव भी आए लेकिन उनके चेहरे पर वह तेज नहीं दिखा, जिसके लिए वह अक्सर पहचाने जाते हैं। राजकुमार राव की गिनती बॉलीवुड के शानदार कलाकारों के रूप में होती रही है। काम भी उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में किया है। लेकिन, फिल्म 'स्त्री' के बाद से उनकी बॉक्स ऑफिस वैल्यू लगातार घटती जा रही है। सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज फिल्मों को गिने तो उनकी अब तक लगातार नौ फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। राजकुमार राव को इन दिनों एक ऐसी फिल्म की सख्त जरूरत है जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सके और उनके डूबते करियर को फिर से लाइमलाइट में ला सके। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर हिंदी सिनेमा के टॉप 5 सितारों में शामिल रहे राजकुमार अपनी किन गलतियों के चलते धीरे धीरे हाशिये पर खिसकते जा रहे हैं...

Rajkumar rao birthday back to back nine flop films analysis how an excellent actor lost track of good cinema
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कहानियों पर ध्यान नहीं

साल 2018 में आई फिल्म 'स्त्री' के बाद राजकुमार राव की अब तक सिनेमाघरों में रिलीज हुई नौ फिल्मे फ्लॉप हो चुकी हैं। इन फिल्मों में '5 वेडिंग्स', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', 'जजमेंटल है क्या', ‘मेड इन चाइना’, ‘शिमला मिर्ची’, ‘रूही’, ‘बधाई दो’, ‘हम दो हमारे दो’ और हालिया रिलीज फिल्म 'हिट: द फर्स्ट केस' शामिल हैं। इन सारी फिल्मों के साथ एक बात एक जैसी रही और वह ये कि इनकी कहानियों से सिनेमाघरों में फिल्में देखने वाले दर्शक तारतम्य नहीं बिठा सके। ऐसा नहीं कि उनको ध्यान में रखकर लेखक अच्छी कहानियां नहीं लिख रहे लेकिन उनकी एजेंसी के बीच में आ जाने के बाद से राजकुमार तक अच्छी कहानियां पहुंच ही नहीं पा रही हैं। 

Rajkumar rao birthday back to back nine flop films analysis how an excellent actor lost track of good cinema
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनय में विविधता की कोशिश नहीं 

राजकुमार राव की लगातार फ्लॉप फिल्मों में एक बात और एक जैसी है और वह ये कि अब राजकुमार राव ने ‘शाहिद’, ‘क्वीन’ या ‘सिटीलाइट्स’ की तरह अपनी फिल्मों की कहानियों में किरदार की तरह दिखना बंद कर दिया है। अब हर फिल्म में वह राजकुमार राव ही नजर आते हैं। उनके किरदार अब दर्शकों को चौंकाते नहीं है। बातचीत में राजकुमार राव खुद  मानते हैं कि जब भी मौका मिले, कलाकार को कुछ अलग करने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन, अपनी कही इस बात का असर उनकी अपनी ही फिल्मों में अब दिख नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkumar rao birthday back to back nine flop films analysis how an excellent actor lost track of good cinema
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिग्गज हीरोइनों के साथ काम का लालच

हिंदी सिनेमा की एक बड़ी कमजोरी ये भी है कि यहां एक कलाकार खुद को बड़ा हीरो तब तक नहीं मानता जब तक कि वह अपने दौर की दिग्गज हीरोइनों के साथ काम न कर ले। राजकुमार राव की ऐश्वर्या राय बच्चन का हीरो बनने की तमन्ना फिल्म ‘फन्ने खां’ में पूरी तो हुई लेकिन इस फिल्म ने उनके करियर पर बड़ा ग्रहण लगा दिया। सोनम कपूर के हीरो वह फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में बने लेकिन फिल्म देखकर दर्शकों को कैसा लगा, ये सब जानते हैं। प्रियंका चोपड़ा के हीरो वह ‘द व्हाइट टाइगर’ में बने और ओटीटी हीरो का ठप्पा अपने ऊपर लगवा बैठे।

विज्ञापन
Rajkumar rao birthday back to back nine flop films analysis how an excellent actor lost track of good cinema
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्त्री प्रधान फिल्मों के साइड हीरो

बॉलीवुड में अक्सर देख गया है कि जब बड़ी हीरोइन किसी फिल्म में सेंट्रल किरदार निभाती है तो बड़े हीरो उसमे काम नहीं करते है। राज कुमार राव को यह बात नहीं समझ आई। उनको लगा कि कमर्शियल हीरो बनने के लिए उनका बड़ी हीरोइनों के साथ काम करना जरूरी है। और, यहीं उनसे सबसे बड़ी चूक हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed