{"_id":"5b8512db42c7924655336d80","slug":"aamir-khan-approach-prabhas-for-his-dream-project-mahabharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1000 करोड़ में बनने जा रही है महाभारत, आमिर खान ने इस रोल के लिए प्रभास को किया अप्रोच","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
1000 करोड़ में बनने जा रही है महाभारत, आमिर खान ने इस रोल के लिए प्रभास को किया अप्रोच
Tue, 28 Aug 2018 02:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में आमिर खान ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग खत्म की है । अब इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है । यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी । इस फिल्म के बाद आमिर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' पर काम शुरू करेंगे ।
2 of 5
प्रभास
पिछले दिनों ही आमिर खान ने इस प्रोजेक्ट के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट से हाथ मिलाया है । 'महाभारत' बनाने के लिए आमिर खान को 1000 करोड़ का बजट मिला है । इस फिल्म पर मुकेश अंबानी पैसा लगाएंगे और ये 3 पार्ट में बनेगी ।
3 of 5
aamir khan
अब खबर है कि आमिर ने इस फिल्म की कास्टिंग पर काम शुरू कर दिया है । आमिर ने 'महाभारत' के लिए प्रभास को लीड रोल के लिए अप्रोच किया है । हो सकता है कि प्रभास महाभारत में अर्जुन का रोल प्ले करें । आमिर चाहते हैं कि इसे 'बाहुबली' फेम एसएस राजामौली ही डायरेक्ट करें । बता दें कि राजामौली ने खुद भी महाभारत पर फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aamir khan
खबर है कि इस बिग बजट फिल्म में दीपिका पादुकोण ‘द्रौपदी’ के रोल में हो सकती हैं। वहीं आमिर खुद कृष्ण का किरदार निभाएंगे । इस फिल्म की शूटिंग आमिर की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज होने के बाद शुरू होगी । यह 3 फिल्मों की सिरीज होगी ।
विज्ञापन
5 of 5
aamir khan
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए आमिर खान को 10 से 15 साल का वक्त लगेगा । 'महाभारत' के लिए आमिर ने शकुन बत्रा के निर्देशन में ओशो पर बनने वाली फिल्म को अभी होल्ड कर दिया है। टीम आमिर की सलाह पर इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर दोबारा काम कर रही है। आमिर को स्टोरी का कुछ हिस्सा पसंद नहीं आया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।