फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाभारत के लिए आमिर खान की पहली पसंद बने 'बाहुबली', मिल सकता है ये अहम रोल

Tue, 28 Aug 2018 01:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
aamir khan choose prabhas for his film mahabharat give him this important role

आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' की चर्चा पिछले कुछ महीनों से काफी ज्यादा हो रही है। आमिर खान के अनुसार एक ही फिल्म में महाभारत को समाप्त करना बहुत मुश्किल है इसलिए वह इस पर तीन फिल्में बनाना चाहते हैं। आमिर खान ने इसे लेकर पूरी प्लानिंग भी कर ली है। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों आमिर खान ने अपनी इस फिल्म को लेकर कई अहम फैसले किए हैं। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो फैसले-

aamir khan choose prabhas for his film mahabharat give him this important role

आमिर खान ने इस फिल्म के लिए प्रभास से बातचीत की है। फिल्म 'बाहुबली' में प्रभास ने जिस तरह का अभिनय किया था उससे आमिर खान बेहद प्रभावित हुए हैं। वह प्रभास को हर हाल में 'महाभारत' से जोड़ना चाहते हैं। प्रभास इस फिल्म में क्या रोल निभाएंगे इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है लेकिन सूत्रों के अनुसार अर्जुन के किरदार के लिए उनका चयन हो सकता है।

aamir khan choose prabhas for his film mahabharat give him this important role
Rajamouli

वहीं आमिर खान के मुताबिक इस फिल्म के लिए एक बेहद काबिल निर्देशक की जरूरत है और इसलिए आमिर खान यह बागडोर एसएस राजामौली को सौंपना चाहते हैं। राजामौली बड़े बजट की फिल्म को अच्छे से निर्देशित कर सकते हैं। फिल्म 'बाहुबली' इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। वहीं राजामौली भी काफी समय से महाभारत पर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। आमिर का मानना है कि क्यों न वह और राजामौली मिलकर यह फिल्म बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan choose prabhas for his film mahabharat give him this important role

आमिर खान खुद भी इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाएंगे। कर्ण या कृष्ण की भूमिका में वह नजर आ सकते हैं। हो सकता है कि वह इस फिल्म में कृष्ण का रोल प्ले करें ताकि वह फिल्म के तीनों हिस्सों में दिखाई दे सकें।

विज्ञापन
aamir khan choose prabhas for his film mahabharat give him this important role

वहीं द्रौपदी के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण का नाम तय किया गया है। दीपिका ने जिस तरह से फिल्म 'पद्मावत' और बाजीराव मस्तानी में अभिनय किया है उससे आमिर खान बेहद प्रभावित हैं। उनका मानना है कि दीपिका इस रोल के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed