फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

21 लाख की धोखाधड़ी के केस में फंसे ऋतिक रोशन, बिहार के इस हीरो की बायोपिक पर लग सकता है ब्रेक

Tue, 28 Aug 2018 01:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
fir against Hrithik Roshan in Chennai for allegedly duping a stockist
ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है । आर मुरलीधरन नाम के एक थोक व्यापारी ने चेन्नई में ऋतिक रोशन और 8 अन्य लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है । 

fir against Hrithik Roshan in Chennai for allegedly duping a stockist
hrithik roshan - फोटो : अमर उजाला

मुरलीधरन ने अपनी शिकायत में कहा कि गुड़गांव में ऋतिक के ब्रांड एचआरएक्स (HRX) की मर्चेंडाइजिंग के लिए उन्हें स्टॉकिस्ट के तौर पर नियुक्त किया गया था । ऋतिक ने ये क्लोदिंग ब्रांड 2014 में शुरू किया था। ऋतिक और 8 अन्य लोगों की धोखाधड़ी की वजह से उसे 21 लाख रुपए का नुकसान हुआ है ।

fir against Hrithik Roshan in Chennai for allegedly duping a stockist
hrithik roshan

व्यापारी ने आरोप लगाया कि फर्म की ओर से उन्हें रेगुलर प्रोडक्ट नहीं दिए जाते थे । ऋतिक ने अपनी मार्केटिंग टीम को बिना बताए खत्म कर दिया । इससे उनके पास रखे प्रोडक्ट पड़े रह गए । वर्कर्स की सैलरी और गोदाम का किराया मिला कर उन्हें करीब 21 लाख का खर्चा उठाना पड़ा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
fir against Hrithik Roshan in Chennai for allegedly duping a stockist
Hrithik Roshan

मुरलीधरन की शिकायत पर कोडंगईयुर पुलिस ने ऋतिक और 8 अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा धारा 420 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत ने भी ऋतिक को उनकी ई-मेल आईडी हैक करने के मामले में लीगल नोटिस भेजा था ।

विज्ञापन
fir against Hrithik Roshan in Chennai for allegedly duping a stockist
Hrithik Roshan

इन दिनों ऋतिक विकास बहल की फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग कर रहे हैं।ये फिल्म बिहार के मैथेमैटिक्स अभय आनंद की बायोपिक है । यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी । यह फिल्म कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका' और इमरान हाशमी की 'चीट इंडिया' के साथ क्लैश करेगी । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed