{"_id":"5b84eff942c7924632549e3e","slug":"kangana-ranaut-manikarnika-script-change-for-sonu-sood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनू सूद के लिए कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका' में हुआ बड़ा बदलाव, जान लीजिए पीछे की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनू सूद के लिए कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका' में हुआ बड़ा बदलाव, जान लीजिए पीछे की सच्चाई
Tue, 28 Aug 2018 12:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' में एक बड़ा बदलाव किया गया है लेकिन ये बदलाव फिल्म की लीड हीरोइन कंगना के लिए बल्कि एक्टर सोनू सूद के लिए हुआ है। उनके लिए फिल्म 'मणिकर्णिका' की स्क्रिप्ट में बदलाव कर दिया गया है। इसका खुलासा खुद सोनू सूद ने किया है। जी हां ये बात बिल्कुल सच है लेकिन आखिर ऐसी क्या जरूरत आ गई कि कंगना रनौत की इस फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव कर दिया गया।
2 of 4
दरअसल सोनू सूद 'मणिकर्णिका' के अलावा फिल्म 'सिंबा' में भी काम कर रहे हैं। फिल्म 'मणिकर्णिका' में उनका मराठा वॉरियर सदाशिव राव भाऊ का किरदार मूंछों वाला है, वहीं 'सिंबा' के लिए उन्हें दाढ़ी बढ़ानी पड़ी है। चूंकि सोनू सूद दोनों ही फिल्मों के लिए एक साथ शूटिंग कर रहे हैं इसलिए उनके लुक को लेकर 'मणिकर्णिका' के लिए थोड़ी परेशानी सामने आ रही थी। इसके लिए 'मणिकर्णिका' के मेकर्स ने एक रास्ता खोज निकाला है। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट में थोड़ा फेरबदल कर दिया है।
3 of 4
ऐसा करने के पीछे मुख्य कारण है कि सोनू सूद की फिल्म 'सिंबा' के लुक को कोई नुकसान न पहुंचे और 'मणिकर्णिका' का उनका लुक भी बरकरार रहे। स्क्रिप्ट में फेरबदल की वजह से सोनू सूद को 'मणिकर्णिका' के कुछ सीन दोबारा शूट करने पड़े। हालांकि इससे सोनू सूद ने भी राहत की सांस ली है क्योंकि इससे उनकी दोनों ही फिल्म के लिए काम आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' रानी लक्ष्मीबाई की कहानी है जिसमें झांसी की रानी का लीड किरदार एक्ट्रेस कंगना रनौत निभा रही हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी। वहीं फिल्म 'सिंबा' में सोनू सूद एक नेगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।