फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 साल बाद परदे पर लौटे अभिषेक बच्चन, गोल्डन टेंपल में करते दिखे सेवा तो श्रद्धालु हुए हैरान

Tue, 28 Aug 2018 12:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
before Manmarziyaan release Abhishek Bachchan reached Golden Temple for worship
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मनमर्जिंया' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अभिषेक करीब 2 साल बाद परदे पर कमबैक कर रहे हैं। वह आखिरी बार फिल्म 'हाउसफुल 3' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में थे। वहीं फिल्म 'मनमर्जिंया' में अभिषेक बच्चन के अलावा विक्की कौशल और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। 
before Manmarziyaan release Abhishek Bachchan reached Golden Temple for worship
फिल्म की रिलीज से पहले वह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म प्रोड्यूसर आनंद एल राय भी स्वर्ण मंदिर में नजर आए। अभिषेक बच्चन ने स्वर्ण मंदिर में न केवल माथा टेका बल्कि वहां पर सेवा भी की। स्वर्ण मंदिर में अभिषेक बच्चन को सेवा करता देखा वहां मौजूद उनके फैंस भी हैरान रह गए। 
स्वर्ण मंदिर में माथा टिकने के बाद अभिषेक बच्चन और आनंद एल राय अमृतसर की गलियों में वहां के स्ट्रीट फूड का आनंद उठाते भी दिखे। 
before Manmarziyaan release Abhishek Bachchan reached Golden Temple for worship
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार अभिषेक जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'पागलपंती' और 'गुलाब जामुन' को लेकर भी चर्चा में हैं। गौरतलब है कि फिल्म 'गुलाब जामुन' में अभिषेक पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर अभिषेक सहित ऐश्वर्या के फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
before Manmarziyaan release Abhishek Bachchan reached Golden Temple for worship
वहीं बात करें अभिषेक बच्चन के फिल्मी करियर की तो इंडस्ट्री में इतने साल रहने के बावजूद अभिषेक बच्चन की गिनी-चुनी हिट फिल्मों अलावा ज्यादातर फ्लॉप रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'हाउसफुल 3' को भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। ऐसे मेें दो साल बाद परदे पर लौटे अभिषेक को अपनी अपकमिंग सभी फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed