फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाह्नवी कपूर के बाद बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहीं खुशी, इस सुपरस्टार के बेटे के साथ बनेगी जोड़ी

Tue, 28 Aug 2018 12:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
karan johar is ready to launch aryan khan and khushi kapoor
खुशी कपूर

इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में स्टार किड्स की बहार आई हुई है । जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, सनाया कपूर, करण देओल और अभिमन्यु दसानी जैसे स्टार किड्स बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख चुके हैं । अब दो और स्टार किड फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से रूबरू होने की तैयारी कर रहे हैं ।

karan johar is ready to launch aryan khan and khushi kapoor
खुशी कपूर

ये और कोई नहीं बल्कि शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर हैं । डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर ने आर्यन को खुशी कपूर के साथ लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है ।

karan johar is ready to launch aryan khan and khushi kapoor
खुशी कपूर

इसके लिए वो आर्यन खान और खुशी कपूर को ग्रूमिंग टिप्स भी दे रहे हैं । पिछले कुछ समय से खुशी कुछ ज्यादा ही ग्लैमरस दिखने लगी हैं । ये करण जौहर का ही कमाल है । बोनी कपूर की ओर से भी खुशी को बॉलीवुड में एंट्री करने की रजामंदी मिल गई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar is ready to launch aryan khan and khushi kapoor
खुशी कपूर

बोनी का मानना है कि अगर खुशी, करण जौहर के साथ डेब्यू करेंगी तो वो भी जाह्नवी की तरह स्टारडम हासिल कर पाएंगी । इसलिए उन्होंने खुशी के बॉलीवुड डेब्यू की जिम्मेदारी करण को सौंप दी है । खुशी से पहले करण उनकी बड़ी बहन जाह्नवी को फिल्म 'धड़क' से लॉन्च कर चुके हैं ।

विज्ञापन
karan johar is ready to launch aryan khan and khushi kapoor
खुशी कपूर

जाह्नवी के साथ 'धड़क' में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी नजर आए थे । फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी । दर्शकों ने जाह्नवी और ईशान की एक्टिंग को काफी सराहा । अब करण दो नए चेहरों को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाने की तैयारी में जुट गए हैं ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed