{"_id":"5e6c7a178ebc3ea4e2267a3e","slug":"aamir-khan-birthday-juhi-chawla-refuse-to-kiss-aamir-in-qayamat-se-qayamat-tak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर को KISS नहीं करना चाहती थीं जूही, डायरेक्टर के मनाने के बाद दिया था ये रोमांटिक सीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर को KISS नहीं करना चाहती थीं जूही, डायरेक्टर के मनाने के बाद दिया था ये रोमांटिक सीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 14 Mar 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान (Aamir Khan) का आज जन्मदिन है। आमिर आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर खान देश के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं, लेकिन दुनिया भर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आमिर खान का पूरा नाम मोहम्मद आमिर हुसैन खान है। जो आज एक एक्टर, डायरेक्टर, फिल्ममेकर और टेलीविजन टॉक शो होस्ट हैं। आमिर की पहली फिल्म 'होली' थी लेकिन लीड एक्टर क तौर पर आमिर ने 31 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में 'कयामत से कयामत तक' से कदम रखा था।
2 of 5
आमिर खान
ये वही फिल्म थी जिसकी रिलीज के बाद आमिर और जूही रातों रात स्टार बन गए थे। जिसके बाद आमिर और जूही की जोड़ी पसंद की जाने लगी। फिल्म का एक-एक सीन लोगों के जहन में रच बस गया था। ऐसा ही एक सीन था आमिर और जूही का किसिंग सीन। लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों के बीच किसिंग सीन फिल्माना कितना मुश्किल था?
3 of 5
आमिर खान
दरअसल स्क्रिप्ट के अनुसार फिल्म के एक गाने 'अकेले हैं तो क्या गम है' की शूटिंग के दौरान जूही चावला को आमिर को गाल और माथे पर किस करना था लेकिन जूही ने आमिर को किस करने से मना कर दिया था। डायरेक्टर चाहते थे कि किस इतना बेहतरीन हो कि वल्गर न लगे। जूही के इनकार के बाद फिल्म के डायरेक्टर मंसूर खान ने शूटिंग करीब 10 मिनट के लिए रोक दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : Twitter
हालांकि डायरेक्टर के मनाने के बाद जूही इस सीन को करने के लिए राजी हुई थीं। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरू की गई और देखिए आज भी दोनों की किसिंग सीन याद किया जाता है। इतना ही नहीं 'कयामत से कयामत तक' की रिलीज के समय फिल्म के कलाकार आमिर खान और जूही चावला ने खुद अपनी फिल्म के पोस्टर ऑटो और रिक्शेवालों को बांटे थे और इन पोस्टरों को रिक्शा के पीछे चिपकाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान
- फोटो : Social Media
इस प्रचार का फिल्म को काफी फायदा हुआ था और फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई करने में सफल रही थी। इसके गाने भी खूब पसंद किए गए थे। इस फिल्म के लिए आमिर खान को नेशनल अवॉर्ड मिला था। आमिर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों वह फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान लीड रोल में हैं। यह हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।