'उरी' की सफलता अभिनेता विक्की कौशल के करियर में काफी अहम साबित हुई। कम समय में ही उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली। फिल्मों के अलावा विक्की कौशल अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसी खबरें हैं कि विक्की अभिनेत्री कटरीना कैफ को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। अब एक बार फिर से दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया।
अफेयर की खबरों के बीच चोरी छुपे डिनर पर निकले कटरीना-विक्की, कैमरा देखते ही ये था रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की और कटरीना के अफेयर की खबरें भले ही आ रही हों लेकिन दोनों ही इस पर कुछ भी बोलने से बचते रहे हैं। बीती रात को विक्की और कटरीना डिनर पर जाते हुए देखे गए। हालांकि दोनों अलग-अलग कार में पहुंचे।
कटरीना अपनी किसी दोस्त के यहां डिनर पर पहुंची थीं। इस दौरान विक्की भी पहुंचे। कैमरे को देखते ही विक्की और कटरीना ने स्माइल भी दी। दोनों को साथ में देखने के बाद एक बार फिर से गॉसिप के गलियारों में चर्चाएं हो रही हैं।
#katrinakaif clicked leaving #ArtiShetty 's Residence in #juhu . #yogenshah @yogenshah_s
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
इससे पहले अंबानी के घर हुई होली पार्टी में विक्की और कटरीना साथ में थे। पार्टी में विक्की कौशल कटरीना कैफ को रंग लगाते हुए नजर आए। दोनों होली के रंग में पूरी तरह सराबोर दिखे। होली पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
इससे पहले एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने कहा था कि 'मुझे नहीं लगता कि इस पर कोई सफाई देने की जरूरत है। मैं बस इतना कहूंगा कि मैं निजी जिंदगी के बारे में बात करना पसंद नहीं करता। मेरा एक भी बयान आग की तरह फैलेगा।' वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना की आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। वहीं विक्की कौशल की फिल्म 'भूत' हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
जी सिने अवार्ड्स में ऋतिक, रणवीर, सारा ने दिखाए जलवे, देखिए समारोह के अंदर की एक्सक्लूसिव तस्वीरें