फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan Birthday: इन 10 किरदारों ने बनाया आमिर को महान, हर फिल्म ने शुरू किया नया ट्रेंड

Sat, 14 Mar 2020 03:21 PM IST
Avinash Pal रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
रोहिताश सिंह परमार, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sat, 14 Mar 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan birthday Special top 10 bollywood movies character by mister perfectionist
आमिर खान बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले आमिर खान को आज दुनिया मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जानती है। फिल्म और समाज में लगातार हो रहे बदलावों को स्वीकार करते हुए आमिर ने एक के बाद एक हिट फिल्मों की लाइन लगा दी है। आमिर ने मुख्य अभिनेता के रूप में अपनी पहली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से ही सफलता की ऊंचाइयां चढ़ना शुरू कर दिया था। बीच में उनके करियर में कई असफलताएं भी आईं लेकिन उन्होंने उसका डटकर सामना किया, और आगे बढ़ते रहे। अंत में आमिर अब हिंदी सिनेमा के ऐसे पारस बन चुके हैं, जो जिस फिल्म को हाथ लगाते हैं, वही सोना उगलने लगती है। उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको आमिर के सबसे बेहतरीन किरदारों के बारे में बताते हैं।



 

Aamir Khan birthday Special top 10 bollywood movies character by mister perfectionist
Qayamat Se Qayamat Tak

किरदार : राज 
फिल्म : कयामत से कयामत तक (1988)

एक कम बजट की प्रायोगिक फिल्म 'होली' में छोटा सा किरदार निभाने के बाद आमिर ने इस बेहतरीन फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। आमिर के पिता ताहिर हुसैन के बड़े भाई नासिर हुसैन ने इस फिल्म को लिखकर निर्मित किया, और नासिर के बेटे मंसूर खान ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। आमिर खान का किरदार राज एक ऐसा लड़का है, जो संगीत का बहुत शौकीन है। उसकी आवाज का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोलता है। उन्होंने संगीत से फिल्म में सबको दीवाना बनाया, वहीं बाहर भी सभी उनके अभिनय के दीवाने हो गए। इसके लिए उन्हें स्पेशल श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। साथ ही उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर के नामित भी किया गया।

Aamir Khan birthday Special top 10 bollywood movies character by mister perfectionist
andaz apna apna - फोटो : file photo

किरदार : अमर मनोहर 
फिल्म : अंदाज अपना अपना (1994)

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह एक कॉमेडी फिल्म है। आमिर का किरदार अमर एक ऐसा लड़का है, जो अपने दोस्त प्रेम (सलमान खान) के साथ रातों रात अमीर बनने के सपने देखता है। वह एक अमीर लड़की से शादी करना चाहता है, जिससे वह करोड़पति बन सके। अपने सपने को पूरा करने के लिए उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आमिर ने इस कॉमेडी किरदार को भी बहुत बेहतर तरीके से निभाया। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan birthday Special top 10 bollywood movies character by mister perfectionist
Raja Hindustani

किरदार : राजा हिंदुस्तानी 
फिल्म : राजा हिंदुस्तानी (1996)

एक कैब ड्राइवर राजा के रूप में आमिर के इस फिल्म में कई रूप देखने को मिले। सबसे पहले वह एक अमीर लड़की आरती (करिश्मा कपूर) से प्यार करने लगता है, और बेइंतेहा प्यार करता है। इस फिल्म में राजा बहुत ही खुद्दार इंसान है। वह अपनी गरीबी को अपने ऊपर कभी हावी नहीं होने देता। आरती से शादी के बाद वह जब बाप बनता है, तो एक बाप का किरदार भी पूरी तन्मयता से उस पर हावी रहता है। इस बेहतरीन अभिनय के लिए आमिर को अपना पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
Aamir Khan birthday Special top 10 bollywood movies character by mister perfectionist
sarfarosh

किरदार : अजय सिंह राठौर 
फिल्म : सरफरोश (1999)

कई अलग-अलग किरदार निभाने के बाद आमिर को इस फिल्म में पहली बार एक पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में देखा गया। अजय सिंह राठौर के किरदार में आमिर ने एक ऐसे पुलिस वाले का किरदार निभाया है जो सीमा पार से आने वाले आतंकवाद के सामान को अपने देश में आने से रोकता है। देश के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करने की ललक और दिल में सरफरोशी का जज्बा लेकर चलने वाला अजय अपने रास्ते में आने वाली हर चुनौती को पार करता है। इस गंभीर अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed