फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने ही फिटनेस ट्रेनर को डेट कर रहीं आमिर की बेटी इरा खान, रोमांटिक फोटो साझा कर फैंस को बताया

Thu, 11 Feb 2021 09:20 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 11 Feb 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Daughter Ira Khan Confirms Relationship With Fitness Trainer Nupur Shikhare
इरा खान और नुपुर शिखर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने रिलेशनशिप की अटकलों पर अब विराम लगा दिया है। इरा खान ने फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखर के साथ रिलेशनशिप में होने की बात पर पुष्टि की है। वैलेंटाइन वीक के प्रॉमिस डे के मौके पर इरा ने अपने इंस्टाग्राम पर नुपुर के साथ कई तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। 

Aamir Khan Daughter Ira Khan Confirms Relationship With Fitness Trainer Nupur Shikhare
इरा खान और नुपुर शिखर - फोटो : Instagram

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नुपुर के साथ कई तस्वीरों को शेयर करते हुए इरा ने लिखा, 'इसके साथ और आपके साथ वादे करने का सम्मान।' शेयर कई गई तस्वीरों में इरा और नुपुर एक-दूसरे को प्यार से देख रहे हैं। तो वहीं एक तस्वीर में दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

Aamir Khan Daughter Ira Khan Confirms Relationship With Fitness Trainer Nupur Shikhare
इरा खान और नुपुर शिखर - फोटो : Instagram

इरा के रिलेशनशिप की खबर सामने आते ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने इरा की पोस्ट पर दिल के इमोजी बनाए। तो वहीं एक्टर करणवीर बोहरा ने लिखा, 'कितना प्यारा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Daughter Ira Khan Confirms Relationship With Fitness Trainer Nupur Shikhare
इरा खान और नुपुर शिखर - फोटो : Instagram

बता दें कि पिछले साल, अक्टूबर में इरा ने नुपुर के नाम का टैटू भी डिजाइन किया था। उन्होंने इसकी फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'बकेट लिस्ट आइटम 5 डन'। इसी पोस्ट के बाद से ही इरा खान अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी।

विज्ञापन
Aamir Khan Daughter Ira Khan Confirms Relationship With Fitness Trainer Nupur Shikhare
इरा खान और नुपुर शिखर - फोटो : Instagram

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरा खान और नुपुर शिखर लॉकडाउन के समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की नजदीकियां तब बढ़ीं जब इरा खान ने फिटनेस की ओर रुख किया। हाल ही में इरा और नुपुर वेकेशन के लिए महाबलेश्वर, खान फार्महाउस पहुंचे थे। दोनों ने एक-दूसरे की मम्मी से भी मुलाकात कर ली है। कहा जा रहा है कि दोनों काफी सीरियस रिलेशनशिप में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed