{"_id":"602551b5b1c65b06bd270ed6","slug":"mira-rajput-hot-mama-bikini-photos-mira-rajput-turns-into-a-hot-mama-as-she-stuns-in-swimwear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mira Rajput: मीरा राजपूत ने एवोकाडो से की अपनी बॉडी की तुलना, बिकिनी में ग्लैमरस तस्वीर हुई वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mira Rajput: मीरा राजपूत ने एवोकाडो से की अपनी बॉडी की तुलना, बिकिनी में ग्लैमरस तस्वीर हुई वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मीरा राजपूत
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा फिल्मी करियर से दूर होने के बावजूद भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। मीरा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में मीरा ने अपनी गोवा ट्रिप के दौरान कुछ बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं जो काफी चर्चा में रही। अब हाल ही में उन्होंने फिर से अपनी एक बिकिनी फोटो शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है।
2 of 5
मीरा राजपूत
- फोटो : Instagram- @mira.kapoor
इंस्टाग्राम पर मीरा ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वो एक स्वीमिंग पूल के पास पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में मीरा ने पर्पल कलर की बिकिनी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने ट्रांस्पेरेंट शर्ग पहना हुआ है। इस फोटो साझा करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा, ‘बिकिनी बॉडी एवोकाडो की तरह होती हैं, आप हमेशा इसके तैयार होने का इंतज़ार करते हैं और इसे खराब होने में बस एक दिन लगता है’।
3 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
बता दें कि मीरा राजपूत दो बच्चों की मां हैं लेकिन वह अपनी फिटनेस को एक अलग ही स्तर पर ले जाती दिख रही हैं। मीरा अपनी सेहत का काफी खयाल रखती हैं। इसके साथ ही मीरा खाने की काफी शौकीन हैं, लेकिन बावजूद वह इसके अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं। अक्सर मीरा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मीरा कपूर
- फोटो : Instagram
पिछले महीने मीरा राजपूत अपने पति शाहिद कपूर के साथ गोवा में छुट्टियां बिताने गई थीं। इस दौरान मीरा ने गोवा की कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया था। बता दें कि मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की 2015 में एक प्राइवेट फॉर्म हाउस में दिल्ली में शादी हुई थी, दोनों 2016 में माता पिता बने जब मीरा ने बेटी मीशा को जन्म दिया। 2018 में मीरा ने बेटे जैन को जन्म दिया।
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत
- फोटो : Instagram
शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट पर बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज डेट का ऐलान किया है। अभिनेता ने बताया कि उनकी फिल्म जर्सी दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।