फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ira Khan: डिप्रेशन के बाद इस बीमारी से जूझ रही हैं आमिर खान की बेटी इरा, पोस्ट शेयर कर बताई अपनी हालत

Sun, 01 May 2022 10:50 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 01 May 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan daughter Ira khan is facing anxiety attacks after depression shared her condition by sharing the post
पिता आमिर खान के साथ इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के बीच अपनी जिंदगी से जुड़े खुलासे करती रहती हैं। कुछ समय पहले ही इरा ने बताया था कि वह डिप्रेशन का सामना कर चुकी हैं। वहीं अब इरा एक और बीमारी से जूझ रही हैं। इरा ने बताया है कि उन्हें एंग्जाइटी अटैक्स आने लगे हैं। इरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एंग्जाइटी अटैक्स से होने वाली परेशानी का भी जिक्र किया है।

Aamir Khan daughter Ira khan is facing anxiety attacks after depression shared her condition by sharing the post
इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

इरा खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मिरर सेल्फी लेती हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ इरा ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन दिया है, जिसमें आमिर खान की लाडली ने अपनी हालत के बारे में बताया है। इरा ने बताया कि वह इन दिनों काफी मुश्किल समय का सामना कर रही हैं। उन्होंने लिखा, 'मुझे अब एंग्जाइटी अटैक्स आने लगे हैं। मुझे घबराट होती है और मैं कभी भी रोने लग जाती हूं। मुझे नहीं पता कि पैनिक अटैक कैसा होता है।'

Aamir Khan daughter Ira khan is facing anxiety attacks after depression shared her condition by sharing the post
ira khan - फोटो : instagram

इसके आगे इरा खान ने लिखा, 'जहां तक मैं पैनिक अटैक को समझती हूं तो इसके शारीरिक लक्षण धड़कन बढ़ना, सांस फूलना, रोना आदि हैं और यह धीरे-धीरे बढ़ता भी जाता है। ऐसा लगता है जैसे कुछ भयानक हो रहा है। यह बहुत ही डरावनी फीलिंग है। ऐसी स्थिति में बहुत से लोग अत्याचार महसूस करते हैं। मैं अब सच में सोना चाहती हूं लेकिन एंग्जाइटी अटैक्स की वजह से सो नहीं पा रही हूं। मैं अब अपने डर को पहचानने की कोशिश कर रही हूं लेकिन जब भी यह आता है तो रुकने का नाम नहीं लेता। ऐसे में मुझे Popeye (नुपुर शिखरे) से बात करने और ब्रीदिंग से भी काफी राहत मिलती है कम से कम कुछ घंटों के लिए जरूर।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan daughter Ira khan is facing anxiety attacks after depression shared her condition by sharing the post
इरा खान, नुपूर शिकारे - फोटो : Insatagram- @khan.ira

इरा ने इस पोस्ट के आखिर में लिखा, 'साथ ही यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि बाद में मुझे कोई और चीज ट्रिगर न कर दे। यदि आप सावधान रहने की कोशिश कर रहे हैं तो इन सभी बातों का ध्यान रखना चाहिए।' बता दें कि आमिर खान की बेटी इरा खान नुपुर शिखरे को डेट कर रही हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed