बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाने वाले आमिर खान हर चीज में परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं। लगता है उनकी बेटी आइरा को भी अपने पिता के मिजाज का बखूबी असर आया है। तभी तो वो भी किसी चीज में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। उनके खुद को किए गए हालिया चैलेंज को देखकर तो यही लगता है।
आइरा खान: आमिर खान की बेटी ने खुद को दिया ये कठिन टास्क, ब्वॉयफ्रेंड नुपूर करेंगे मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्मदिन मना रहीं आइरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘4 सप्ताह, 7 दिन, 25 मिनट। क्या मैं कर सकती हूं? कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कितनी भावुक महसूस कर रही हूं। क्या मैं ये अपने लिए कर सकती हूं? दरअसल, वीडियो में आइरा अपने वर्कआउट को लेकर बात कर रही हैं।
आइरा खान ने खुद को एक महीने का कठिन वर्कआउट चैलेंज दिया है। प्रमाण देने के लिए वे हर दिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करेंगी। वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं 23 साल की हो गई हूं। और आपने आपको मोटा महसूस कर रही हूं। साथ ही खुलासा किया कि वह खूब जंक फूड खाती हैं। इसलिए उन्होंने वर्कआउट करने की ठान ली है।
बता दें कि आइरा के ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे एक फिटनेस ट्रेनर हैं। वे आमिर खान को भी फिट कर चुके हैं और अब आइरा की मदद करेंगे। पहले भी वर्कआउट करते दोनों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। आइरा ने अपनी जिंदगी का फैसला खुद लेने के लिए तय किया है।
आइरा के इस पोस्ट पर अब बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। हेजल कीच ने उन्हें खुद पर अधिक वजन न डालने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा ‘जन्मदिन मुबारक हो प्यारी लड़की। खुद को कुछ बनाने के लिए अपने ऊपर अत्यधिक दबाव मत डालो। मैं तुम्हें इस रूप में भी प्यार करती हूं।’ इसके अलावा नूपुर शिखरे ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा ‘गेम ऑन’।