बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और खिलाड़ी कुमार ने एक साथ कई फिल्में की हैं। उनमें से ही कई गाने भी सुपरहिट रहे हैं। दर्शक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) की जोड़ी को काफी पसंद किया करते थे। इस जोड़ी की सुपरहिट फिल्म 'मोहरा' का गाना 'टिप टिप बरसा पानी' (Tip Tip Barsa Paani) आज भी काफी मशहूर है। अब इस गाने का एक मजेदार वर्जन सामने आया है जो खूब वायरल हो रहा है। वहीं रवीना ने भी इसपर अपनी खास प्रतिक्रिया दी है।
'टिप-टिप बरसा पानी': मजेदार ढोल बीट के साथ वायरल हो रहा यह गाना, रवीना टंडन ने दिया खास रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग ढोल बीट के साथ टिप-टिप बरसा पानी गाना गाते नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो में अक्षय कुमार और रवीना टंडन को भी टैग किया है। यह वीडियो देखने के बाद रवीना भी खुद को रोक नहीं पाई और इस वीडियो को रीट्वीट कर जबरदस्त रिएक्शन दिया है।
रवीना ने वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'यह वर्जन बहुत अच्छा है, मुझे काफी पसंद आया।' रवीना के रीट्वीट करने के तुरंत बाद फैंस भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और यह नया वर्जन खूब पसंद कर रहे हैं। देखें वीडियो ...
Love this version ♥️ #dholmix https://t.co/NAm32WmmDq
एक यूजर ने रवीना के रीट्वीट पर लिखा, "एकदम बढ़िया, सबसे पहले तो यह कि ढोल वाले ने जो गाना चुना है वह सच में शानदार है। दूसरी तरफ जिस तरह उन्होंने ढोल की बीट्स मैच किए हैं वह काबिले-तारीफ है। मेरे पास शब्द नहीं हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 90 का दशक भारतीय म्यूजिक के लिए सुनहरा समय था। धन्यवाद रवीना जी ऐसे गानों के लिए।
बता दें कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' में भी इस गाने को रीक्रिएट किया गया है। फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है। अक्षय एक बार इस गाने पर थिरकते नजर आएंगे लेकिन रवीना के साथ नहीं। इस बार कटरीना कैफ उनके साथ नजर आएंगी।