{"_id":"6097cf3b8ebc3e25fc25e21a","slug":"javed-akhtar-praises-maharashtra-government-and-bmc-for-covid-19-strategy-got-trolled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट: जावेद अख्तर ने महामारी के बीच दी महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी से सीख लेने की नसीहत, हुए ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना संकट: जावेद अख्तर ने महामारी के बीच दी महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी से सीख लेने की नसीहत, हुए ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 09 May 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जावेद अख्तर
Link Copied
मशहूर गीतकार जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में जावेद अख्तर ने कोरोना संक्रमण से जंग लड़ रही महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी के समर्थन में ट्वीट किया। जावेद अख्तर का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया और यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया है।
Trending Videos
2 of 5
जावेद अख्तर
पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जंग लड़ रहा है और ऐसे में केंद्र सरकार और राज्य सरकारें इससे निजात पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। तो वहीं महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे ने सबसे पहले लॉकडाउन लगा दिया था। इसी को लेकर जावेद अख्तर ने ट्वीट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं इस बात को जानता हूं कि दूसरों को महाराष्ट्र सरकार और बॉम्बे म्युनिसिपल कॉपोरेशन (बीएमसी) से सबक लेने की बेहद जरूरत है। वे इस कोविड के खतरे से गजब की क्षमता के साथ लड़ रहे हैं।'
I believe others need to learn a lesson or two from the government of Maharashtra and Bombay Municipal corporation that are fighting with the menace of COVID with with tremendous competence .
इस ट्वीट को पढ़ते ही यूजर्स एक्टिव हो गए और उन्होंने जावेद अख्तर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'सर सबसे ज्यादा मौते महाराष्ट्र में ही हो रही हैं आप ऐसा कैसे कह रहे हैं।' तो वहीं अन्य एक ने लिखा, 'क्या आप हमें इसमें एक भी प्वाइंट बना सकते है जो हम इससे सीख लें।'
विज्ञापन
5 of 5
जावेद अख्तर
तो वहीं अन्य एक यूजर ने उनका समर्थन करते हुए लिखा, 'कम से कम लोग यहां ऑक्सीजन से नहीं मर रहे और ऐसा भी नहीं हो रहा है कि लोगों को इलाज ना मिले।' एक यूजर ने लिखा, 'सभी चाहते हैं कि कोरोना जल्दी खत्म हो, अब एक राज्य की बात नहीं रह गई और न ही किसी को किसी से सीखने की जरूरत है। पीठ थपथपाने के चक्कर में ही आज पूरे देश की हालत खराब हो गई है। राज्यों से हटकर पूरे देश के बारे में सोचने की जरूरत है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।