फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kunal Kohli Reveals Big Directors Hoped Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 Would Flop

‘सोमवार को बैठ जाएगी’, कुणाल कोहली ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘बड़े डायरेक्टर्स नहीं चाहते थे ‘धुरंधर 2’ चले’

Tue, 14 Apr 2026 03:22 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 14 Apr 2026 03:22 PM IST
सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, और फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में कमाई कर रही है। इस बीच डायरेक्टर कुणाल कोहली ने खुलासा किया कि कई बड़े डायरेक्टर्स चाहते थे कि ये फिल्म फलॉप हो जाए। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Kunal Kohli Reveals Big Directors Hoped Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 Would Flop
कुणाल कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘धुरंधर 2’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। इस बीच कई सेलिब्रटी ने फिल्म की तारीफ की। पिछले महीने डायरेक्टर कुणाल कोहली ने भी मूवी की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। अब उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कई फिल्ममेकर्स ऐसे भी थे, जो चाहते थे कि फिल्म ना चले। 

विज्ञापन

सोमवार को फिल्म बैठ जाएगी
स्क्रीन से बातचीत में कुणाल ने कहा, ‘फिल्म तब भी चलती है, जब इंडस्ट्री इसे सपोर्ट नहीं करती। किसी ने ‘धुरंधर’ को सपोर्ट नहीं किया। एक सबसे बड़े डायरेक्टर से जब मैंने इसके बारे में बात की, तो उन्होंने भी कहा- सोमवार को बैठ जाएगी। हालांकि फिल्म सोमवार को और चल गई।’

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, ‘किसी ने ‘बॉर्डर 2’ को सपोर्ट नहीं किया। लोग कह रहे हैं ‘दूसरे हफ्ते थोड़ी बैठ गई।’ आप क्या कह रहे हैं! वो ब्लॉकबस्टर थी। बात खत्म। इससे फर्क नहीं पड़ता कि इंडस्ट्री सपोर्ट करती है या नहीं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Kunal Kohli Reveals Big Directors Hoped Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 Would Flop
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कुणाल कोहली ने की थी फिल्म की तारीफ 
बता दें कि कुणाल कोहली ने बीते दिनों धुरंधर 2 की सराहना करते हुए एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने फिल्म की एक दिन में 100 करोड़ की कमाई करने पर आदित्य धर और रणवीर सिंह को बधाई दी थी। साथ ही उन्होंने एक बड़ा नोट भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कलेक्शन को लेकर खुलकर अपनी राय रखी थी। 

Kunal Kohli Reveals Big Directors Hoped Ranveer Singh Film Dhurandhar 2 Would Flop
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'धुरंधर 2' के बारे में 
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी ने अभी तक इंडिया में कुल नेट 1,088.62 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,718.62 करोड़ का हो चुका है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में कमाई कर रही है। मूवी मेंं रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी अहम किरदारों में नजर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed