बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान भी बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। इरा खान अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। कुछ दिन पहले इरा अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में आई थीं। अब हाल ही में एक बार फिर से इरा इसी बात को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इरा खान इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रही हैं।
ब्वॉयफ्रेंड संग छुट्टियां बिता रहीं आमिर खान की बेटी इरा खान, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इरा ने बॉलीवुड डेब्यू तो नहीं किया है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग फिर भी काफी अच्छी है। लेकिन फिलहाल इरा की पोस्ट नहीं बल्कि उनके ब्वॉयफ्रेंड कहे जाने वाले नुपूर शिखारे की पोस्ट की वजह से इरा लाइम लाइट में आ गई हैं।
दरअसल अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में 28 दिसंबर को अपनी शादी की सालगिरह मनाई है। इस मौके पर आमिर अपने परिवार के साथ गुजरात पहुंचे थे जहां उन्होंने शादी की सालगिरह मनाई। लेकिन आमिर और उनके परिवार के साथ इस दौरान एक शख्स और मौजूद था। ये शख्स हैं आमिर के फिटनेस कोच और इरा खान के कथित ब्वॉयफ्रेंड नुपूर शिखारे।
नुपूर ने हाल ही में गिर नेशनल पार्क से कुछ वाइल्डलाइफ तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देखकर ऐसा माना जा रहा है कि नुपूर भी आमिर खान और उनके परिवार के साथ गिर नेशनल पार्क में मौजूद थे। नुपूर की ये पोस्ट भी अब काफी वायरल हो रही है। बता दें कि बीते साल नवंबर में ही आमिर खान की बेटी इरा खान और नुपूर शिखारे की डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। हालांकि दोनों की ओर से अब तक इस बार कोई जानकारी नहीं दी गई है।
गौरतलब है कि इरा खान और नुपूर सोशल मीडिया पर भी कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। दोनों को देख लग रहा है कि ये दोनों रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इरा खान नुपूर को अपनी मां इरा खान से भी मिलवा चुकी हैं। हालांकि अब तक इस बारे में किसी ने भी कुछ बात नहीं की है।
पढ़ें: ओटीटी पर फ्लॉप वरुण धवन टीवी पर हुए सुपरहिट, स्ट्रीट डांसर 3डी फिर बनी फिल्म नंबर वन