आमिर खान की बेटी इरा खान बतौर निर्देशक जल्द ही दस्तक देने वाली हैं। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वालीं इरा अपनी हर पोस्ट के बाद चर्चा में आ जाती हैं। अब उनकी एक ऐसी ही तस्वीर छाई हुई है जिसमें वो अपनी निर्माता सारिका के साथ नजर आ रही हैं।
निर्देशक बनते ही आमिर की बेटी ने दिखाए 'तेवर', निर्माता ने इस काम के लिए रोका और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ट शेयर करते हुए इरा खान ने बताया कि वो कुछ ऐसा करने जा रही थीं जो उनकी निर्माता बिल्कुल पसंद नहीं करतीं लेकिन उन्होंने निर्माता को भी अपने साथ आने पर मजबूर कर दिया। इरा ने पोस्ट लिखा- 'मैं नहीं चाहती कि ये बारिश कभी खत्म हो। हम जब भी रिहर्सल करते हैं तो बारिश होने लगती है लेकिन मेरी निर्माता मुझे कभी भी रेन वॉक नहीं करने देती हैं। इस बार मैंने उन्हें अपने साथ आने के लिए राजी कर लिया है।' इस तरह इरा ने अपने निर्माता की भी बात नहीं मानीं और अपने साथ मस्ती करने के लिए मना ही लिया।
बता दें कि इरा की रुचि अभिनय से अधिक निर्देशन में हैं। वह एक नाटक का निर्देशन करने जा रही हैं। ग्रीक त्रासदी और पौराणिक कथा पर आधारित इस नाटक का नाम यूरिपिड्स मेडिया है। नाटक में मुख्य किरदार निभाने के लिए इरा ने युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच को चुना है।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की घोषणा करते हुए इरा ने एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के कैप्शन में इरा ने लिखा- 'उन्होंने हां कहा। दोस्त से भी अधिक आपके साथ एक्टर के तौर पर काम करने को लेकर मैं खुश हूं। हमारे काम को देखने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।'
इरा के साथ काम करने को लेकर हेजल ने कहा, "मैंने इस नाटक के लिए ऑडिशन दिया जिसके बाद मुझे मेडिया का किरदार निभाने के लिए चुना गया। मैंने 20 साल की उम्र में यह नाटक देखा था और तभी मैंने यह किरदार निभाने के बारे में सोचा था। अब मेरी उम्र 30 साल है। इतने सालों में मैंने बहुत कुछ देखा है। अब मैं पूरे आत्मविश्वास के साथ कह सकती हूं कि मैं इस किरदार के साथ न्याय कर सकती हूं।' इस साल दिसंबर में नाटक का प्रीमियर रखा जाएगा।
आर्यन ने दिखाया शाहरुख जैसा स्वैग तो इरा खान का दिखा देसी अंदाज, ऐसा रहा सेलेब्स का Instagram