आमिर खान की बेटी इरा खान हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरों की वजह से अचानक चर्चा में आई थीं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने मिशाल कृपलानी नाम के एक लड़के केे साथ तस्वीर शेयर की थी। कहा गया कि ये उनका ब्वॉयफ्रेंड है। सोशल मीडिया पर इरा बेहद एक्टिव हैं। इन सबके बीच उनकी एक तस्वीर ने फिर से सबका ध्यान खींचा है।
17 साल पहले ऐसी दिखती थीं आमिर की बेटी इरा, तस्वीर शेयर कर बताया किसे कर रहीं 'मिस'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए इरा ने कैप्शन में लिखा कि '5 की उम्र में मैं बहुत क्यूट थी।' साथ ही उन्होंने हैशटैग दिया कि 'मिस दैट बेड'। इरा की स्माइल करती हुई तस्वीर देख आप भी उनकी इस बात पर हामी भरे बिना नहीं रह पाएंगे।
I was cutest when I was 5 😊 . . . #babypictures #cuterasakid #camerasmile #missthatbed
A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on
22 साल की इरा अभी पढ़ाई कर रही हैं। इरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। माना जा रहा है कि वो जल्द एक्टिंग में डेब्यू कर सकती है। इरा के बारे में पिता आमिर खान ने बताया था कि उसका इंट्रेस्ट फिल्म मेकिंग में है। इरा अक्सर अपने पिता आमिर के साथ भी वक्त बिताती दिखती हैं।
आमिर खान वैसे तो विवादों से दूर रहते हैं लेकिन उनकी इस तस्वीर पर खूब ट्रोल किया गया था। दरअसल, फोटो में आमिर अपनी बेटी इरा के साथ नजर आ रहे हैं । जिसमें दोनों ही मस्ती के मूड में हैं और इरा, अपने पिता के ऊपर बैठी हैं।
रीना और आमिर खान के एक बेटा जुनैद है। जुनैद ने फिल्म 3 इडियट्स में डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को असिस्ट किया था। पहली पत्नी से तलाक के बाद आमिर ने किरण राव से शादी की। दोनों का एक बेटा आजाद है। अपने जन्मदिन के मौके पर आमिर ने आजाद के साथ की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें दोनों गंभीरता के साथ कुछ सोचते नजर आए थे। आमिर ने कैप्शन में लिखा- 'गहरी सोच'।
View this post on Instagram
A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on