फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डांस और सिंगिंग छोड़ सपना चौधरी ने शुरू किया ये नया काम, तस्वीरें देख हो जाएगा यकीन

Sun, 28 Apr 2019 11:37 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 28 Apr 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
Sapna Chaudhary shared photo with cow in instagram
Sapna Chaudhary - फोटो : social media
अपने शानदार गानों और डांस से लाखों दर्शकों के दिलों को जीतने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। कभी वह अपना डांस तो कभी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बार वह अपनी एक तस्वीर के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं।
Sapna Chaudhary shared photo with cow in instagram
Sapna Chaudhary - फोटो : social media
सपना चौधरी अपनी इन तस्वीरों में गौ सेवा करती नजर आ रही  हैं। एक तस्वीर में वह गाय के पास जमीन पर बैठी दिखाई दे रही हैं वहीं दूसरी ही तस्वीर में वह गाय के पैरों पर हाथ रखी नजर आ रही हैं। सपना चौधरी के फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इन तस्वीरों को सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

Sapna Chaudhary shared photo with cow in instagram
manoj tiwari and Sapna Chaudhary - फोटो : ट्विटर
बीते दिनों सपना चौधरी राजनीतिक हलचल को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। हाल ही में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के नामांकन दाखिल करने के दौरान सपना चौधरी को उनके साथ देखा गया था। रोड शो के दौरान सपना चौधरी ने उनका जमकर प्रचार भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Chaudhary shared photo with cow in instagram
सपना चौधरी - फोटो : ANI
इससे पहले सपना चौधरी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।  उनकी प्रियंका गांधी के साथ एक फोटो वायरल हुई थी। जिससे ऐसे कयास लगाए जाने लगे थे कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। हालांकि बाद में सपना ने मीडिया में आकर सफाई दी थी कि वो कांग्रेस में नहीं जा रही हैं।
 
विज्ञापन
Sapna Chaudhary shared photo with cow in instagram
फाइल फोटो - फोटो : file photo
इसके बाद मनोज तिवारी के साथ उनकी एक फोटो सामने आई थी जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि वो भाजपा में शामिल होंगी। इस पर सपना ने कहा था कि वो किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रही हैं। हालांकि खबर है कि सपना चौधरी का नाम भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं और वह पीएम मोदी की महत्वकांक्षी मुहिम का प्रचार चुनाव में करेंगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed