फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यौन शोषण का आरोप खारिज होने पर पाकिस्तान के इस एक्टर ने दिया जवाब, सिंगर पर ठोका मानहानि का केस

Sun, 28 Apr 2019 11:10 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 28 Apr 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
ali zafar sexual harassment by meesha shafi case dismissed
meesha shafi, ali zafar - फोटो : social media

बॉलीवुड में #MeToo मूवमेंट की शुरुआत से काफी पहले ही पाकिस्तान में ये कैंपेन छिड़ चुका था। पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर पर करीब एक साल पहले सिंगर मीशा शफी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाय था। शनिवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने मामले को खारिज कर दिया। 

ali zafar sexual harassment by meesha shafi case dismissed
meesha shafi, ali zafar - फोटो : social media

कोर्ट के फैसले के बाद अली जफर ने ट्वीट पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि मीशा शफी ने मुझ पर जो भी केस किए थे कोर्ट ने उन सभी को खारिज कर दिया। उन्होंने मामले में क्षतिपूर्ति के लिए भुगतान की मांग की थी। उनके इस तरह के झूठे आरोपों ने मुझे बहुत परेशान किया। अब वो इससे भागने की कोशिश कर रही हैं। ने उनके खिलाफ केस किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ फेक ट्वीट्स करके मेरे खिलाफ कैंपेन चलाया है।'

ali zafar sexual harassment by meesha shafi case dismissed
Ali Zafar

अली जफर ने आगे लिखा कि 'मैं एक साल तक इन सबके बारे में शांत रहा, जबकि हजारों ट्वीट मेरे खिलाफ पोस्ट किए गए थे। हर अभियान के तहत एक बड़ी घटना सामने आती है लेकिन इस बार कानून के जरिए सच्चाई सबके सामने आ गई है। मैं एफआईए (संघीय जांच एजेंसी) से आग्रह करता हूं कि सख्त रूप से कार्रवाई की जाए। मैं कोर्ट से प्रार्थना करता हूं कि इस मामले में कोर्ट जल्द फैसला सुनाए। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि मेरे साथ आएं और मीशा सफी से कोर्ट में सवाल पूछें।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
ali zafar sexual harassment by meesha shafi case dismissed
ali zafar - फोटो : social media

कोर्ट में फैसले के वक्त अली जफर वहां मौजूद थे जबकि मीशा शफी नहीं पहुंची थीं। मीडिया से बात करते हुए अली जफर ने कहा कि 'ये सब मुझे टारगेट करने के लिए किया गया है। इस वजह से मैंने उन पर मानहानि का केस किया है। अब मेरा जो नुकसान हुआ है वो इसकी भरपाई करें।'

विज्ञापन
ali zafar sexual harassment by meesha shafi case dismissed
ali zafar, meesha shafi - फोटो : social media

इससे पहले मीशा ने अली जफर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 'एक प्राइवेट स्टूडियो में उन्होंने उनके साथ बदतमीजी की थी। अली कई और महिलाओं के साथ भी इस तरह का बर्ताव कर चुके हैं। अली ने कई बार मेरे साथ बदतमीजी करने की कोशिश की जो मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ा दर्द था।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed