बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी इरा काफी एक्टिव हैं। लॉकडाउन की वजह वो अपना सारा वक्त घर पर ही बिता रही हैं। इरा ने अपने क्वारंटीन साथी के साथ एक तस्वीर साझा की है।
लॉकडाउन में आमिर खान की बेटी इरा को मिला अपना क्वारंटीन साथी, इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इरा ने अपने छोटे भाई आजाद खान को अपना क्वारंटीन साथी बताया है। दोनों भाई बहन एक-दूसरे से काफी घुले-मिले हैं। इस तस्वीर में इरा और आजाद बहुत क्यूट लग रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।
ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में इरा पोज दे रही हैं, जिनमें उनके होंठ गहरे लाल रंग के नजर आ रहे हैं। वहीं, आजाद ने मुंह पर हाथ रखा हुआ है। ऐसा लग रहा है कि वो अपने बहन के होंठ देखकर चौंकने वाला एक्सप्रेशन दे रहे हैं। बता दें कि इस तस्वीर के लिए इरा ने फिल्टर का इस्तेमाल किया है।
A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on
बता दें कि इरा खान, आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। वहीं, आजाद उनकी दूसरी पत्नी किरण राव के बेटे हैं। इरा और आजाद का बॉन्ड काफी स्पेशल है और दोनों की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।
याद दिला दें कि बीते दिनों आमिर खान के करीबी असिस्टेंट अमोस पॉल के निधन पर इरा ने एक भावुक पोस्ट लिखा था। इरा ने लिखा था, 'RIP, शुक्रिया मुझे कॉफी बनाना सिखाने के लिए और हमारे साथ खेलने के लिए। साथ ही मुझे यह सिखाने के लिए की एक अच्छी पैकिंग कैसे होती है। सोचा नहीं था कि आप हमारे आस-पास नहीं होंगे। दिग्गज मरते नहीं है'।
मोहित बघेल के निधन की खबर सुनकर टूट गए रोहन मेहरा, लिखा- हो सके तो लौट आओ दोस्त