फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहित बघेल के निधन की खबर सुनकर टूट गए रोहन मेहरा, लिखा- 'हो सके तो लौट आओ दोस्त'

Sat, 23 May 2020 11:36 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 23 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mohit Baghel death rohan mehra post a emotinal letter to his friend
मोहित बघेल और रोहन मेहरा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के युवा कलाकार मोहित बघेल का शनिवार को निधन हो गया। वह करीब 27 साल के थे और कैंसर से जंग लड़ रहे थे। मोहित के निधन की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। बिग बॉस के प्रतियोगी रहे रोहन मेहरा के साथ मोहित की बहुत अच्छी दोस्ती थी। दोस्त की मौत की खबर सुनकर रोहन भी दुखी हो गए।

Mohit Baghel death rohan mehra post a emotinal letter to his friend
मोहित बघेल और रोहन मेहरा - फोटो : Social Media

रोहन मेहरा ने मोहित बघेल की कई तस्वीरें साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। रोहन ने लिखा, 'मेरा एकमात्र दोस्त जिस पर मैं भरोसा कर सकता था वो हमेशा के लिए चला गया है। यह अविश्वसनीय और दिल तोड़ने वाला है। मुझे अभी भी याद है कि जब हम अपनी फिल्म युवा की शूटिंग के दौरान सात साल पहले पहली बार मिले थे तो हम कैसे घुलमिल गए थे।'

Mohit Baghel death rohan mehra post a emotinal letter to his friend
मोहित बघेल और रोहन मेहरा - फोटो : Social Media

रोहन ने आगे लिखा, 'सीक्रेट साझा करने से लेकर एक- दूसरे का समर्थन करने तक, तुम हमेशा मेरे लिए भाई थे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे मोहित बघेल। मैं तुम्हें याद करूंगा भाई। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे, हो सके तो लौट आओ।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

How uncertain life is ... My one and only friend whom I could rely on has gone forever ... It is unbelievable and heartbreaking 💔 I still remember how we instantly connected when we met for the first time 7 years ago during the shoot of our film Uvaa ... From sharing secrets to supporting each other, you were always there for me bhai ❤️ R.I.P Mohit baghel ⭐️ I will miss you bhai ... I wish R.I.P meant Return If Possible 😇

A post shared by Rohan Mehra (@rohanmehraa) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohit Baghel death rohan mehra post a emotinal letter to his friend
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मोहित ने अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ उनकी फिल्म जबरिया जोड़ी में काम किया था। मोहित के निधन पर परिणीति ने दुखी होते हुए ट्वीट किया, 'मैं जिनके भी साथ काम कर चुकी हूं, मोहित उन में शामिल सबसे अच्छे लोगों में से एक थे। हमेशा खुश, सकारात्मक और प्रेरित करने वालों में से थे।'
 

विज्ञापन
Mohit Baghel death rohan mehra post a emotinal letter to his friend
सलमान खान के साथ मोहित बघेल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मोहित बघेल का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा में सात जून साल 1993 को हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। उन्होंने स्टैंड अप कॉमेडी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत 'छोटे मियां' शो से की थी। इस शो में उनकी कॉमेडी को दर्शकों ने काफी पसंद किया, हालांकि इसके बाद भी मोहित बघेल का संघर्ष लगातार जारी रहा था। मोहित को असली पहचान सलमान खान के साथ फिल्म रेडी से मिली।

नागा चैतन्य ने पत्नी सामंथा अक्कीनेनी को किया ट्रोल, सोशल मीडिया पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed