फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागा चैतन्य ने पत्नी सामंथा अक्किनेनी को किया ट्रोल, सोशल मीडिया पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट

Sat, 23 May 2020 11:06 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 23 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Naga Chaitanya Troll Wife Samantha Akkineni For Her Latest Post With Hilarious Reply
नागा चैतन्य, सामंथा अक्किनेनी - फोटो : Social Media

सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य साउथ इंडियन इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल हैं। दोनों को उनके फैंस बहुत प्यार करते हैं। दोनों की जोड़ी भी बेहद खूबसूरत है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर अक्सर उनके फैंस नजर जमाए रहते हैं। दोनों की बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद है। लेकिन हाल ही में यूजर्स की नजर पड़ी सामंथा की सोशल मीडिया पोस्ट पर। जिसमें नागा चैतन्य पत्नी को ट्रोल करते नजर आए।

Naga Chaitanya Troll Wife Samantha Akkineni For Her Latest Post With Hilarious Reply
नागा चैतन्य, सामंथा अक्किनेनी - फोटो : Social Media

हाल ही में राणा दग्गुबाती और मिहीका ने सगाई की है। दोनों की सगाई में राणा के करीबी दोस्त नागा चैतन्य, उनकी पत्नी और अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी भी शामिल हुए थे। सगाई समारोह की तस्वीरें भी सामने आईं। वहीं सामंथा ने खुद भी इस समारोह की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने इस समारोह से अपने पति यानी कि अभिनेता नागा चैतन्य की तस्वीर साझा की। जिसे साझा कर सामंथा खुद ट्रोल हो गईं और ट्रोल भी किसने किया? खुद नागा चैतन्य ने।

पढ़ें: वरिष्ठ अभिनेता किरण कुमार हुए कोरोना वायरस के शिकार, पिछले 10 दिन से हैं क्वारंटीन

Naga Chaitanya Troll Wife Samantha Akkineni For Her Latest Post With Hilarious Reply
Samantha Akkineni - फोटो : Twitter

दरअसल सामंथा ने नागा चैतन्य की एक तस्वीर साझा करते हुए उसमें कैप्शन के जरिए अपने पति की टांग खिंचाई करने की कोशिश की। लेकिन ये दाव खुद सामंथा पर ही भारी पड़ गया। सामंथा ने नागा चैतन्य की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मम्मी, आंटियों, बहनें, दोस्तों, सीधे तौर पर पुरुष दोस्तों को भेजने के बाद अब बारी आई इंस्टाग्राम की... देखो मेरा पति कितना हैंडसम लग रहा है.. नहीं ?' इसके आगे सामंथा ने लिखा, 'मेरा पति इस वक्त एक बड़ा सा गड्ढा खोद रहें होंगे कूदने के लिए'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

After sending mommy , aunties , sister , friends , very straight male friends it’s now Instagram’s turn .. 'See eee my husband looks so handsome no ???? ☺️🥰😍 ( husband is somewhere digging a large pit to jump into right now ) 😛🤓😂

A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Naga Chaitanya Troll Wife Samantha Akkineni For Her Latest Post With Hilarious Reply
Samantha And Naga Chaitanya

सामंथा के इस कैप्शन का नागा चैतन्य ने भी सटीक जवाब दिया। नागा ने इस तस्वीर पर पत्नी को ही ट्रोल कर दिया। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, 'ठीक है, ये अब पेड पार्टनरशिप पोस्ट में से एक लग रहा है।' नागा चैतन्य का ये कमेंट काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Naga Chaitanya Troll Wife Samantha Akkineni For Her Latest Post With Hilarious Reply
राणा दग्गुबाती और मिहीका की सगाई की तस्वीर - फोटो : Social Media

इसके अलावा सामंथा ने राणा दग्गुबाती और मिहीका की सगाई की एक तस्वीर और साझा की है। ये एक ग्रुप फोटो है जिसमें बीच में मिहीका और राणा बैठे हुए हैं और उनके आस पास दोस्त खड़े हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में सामंथा ने लिखा है, 'साल 2020 की सबसे अच्छी खबर'। इस तस्वीर को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thankyou for bringing us the best news of 2020 ❤️ @ranadaggubati @miheeka ... here’s to your happily ever after 🎂🤗👰🤵🥂.. 📷 @tpt.toast

A post shared by Samantha Akkineni (@samantharuthprabhuoffl) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed