फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरिष्ठ अभिनेता किरण कुमार हुए कोरोना वायरस के शिकार, पिछले 10 दिनों से हैं क्वारंटीन

Sat, 23 May 2020 10:14 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 23 May 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Kiran Kumar test positive for Coronavirus quarantine from last ten days
किरण कुमार - फोटो : अमर उजाला

भारत में फैले घातक कोरोना वायरस ने एक और नामचीन हस्ती को अपनी चपेट में ले लिया है। हिंदी फिल्मों और टीवी के वरिष्ठ कलाकार किरण कुमार अब इस जानलेवा वायरस के शिकार हो गए हैं। खबरों के अनुसार उन्होंने पिछले 10 दिनों से खुद को अपने घर में क्वारंटीन कर रखा है और इस खबर की पुष्टि उन्होंने खुद की है। 

Bollywood actor Kiran Kumar test positive for Coronavirus quarantine from last ten days
किरण कुमार - फोटो : Social Media

मीडिया खबरों के अनुसार, किरण कुमार बताते हैं कि उन्हें इस बीमारी के कोई भी लक्षण नजर नहीं आए थे। वह एकदम ठीक थे। उन्होंने बताया है कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई खांसी, बुखार, सांस लेने में कोई दिक्कत या फिर कोई दूसरे लक्षण नहीं थे। लेकिन जब उन्होंने अस्पताल में टेस्ट करवाया तो वह टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया। फिलहाल वह अपने घर में क्वारंटीन हैं। अब आगामी सोमवार या मंगलवार में उन्हें फिर से चेकअप की जरूरत पड़ेगी।

Bollywood actor Kiran Kumar test positive for Coronavirus quarantine from last ten days
किरण कुमार - फोटो : Social Media

बता दें कि किरण कुमार को हिंदी सिनेमा में 'तेजाब' और 'खुदा गवाह' जैसी फिल्मों में बेहतरीन नकारात्मक किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। इसके लिए उनकी खूब सराहना हुई थीं। वह हिंदी फिल्मों के जाने माने दिवंगत कलाकार जीवन कुमार के बेटे हैं। उन्होंने हिंदी की सैकड़ों फिल्मों में काम किया है और हिंदी के साथ भोजपुरी और गुजराती टीवी धारावाहिकों में भी खूब नजर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Kiran Kumar test positive for Coronavirus quarantine from last ten days
कनिका कपूर - फोटो : Social Media

किरण कुमार पहले अभिनेता नहीं है जिन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इससे पहले शुरुआत में ही गायिका कनिका कपूर, जोया मोरानी, उनकी बहन शजा मोरानी और उनके पिता करीम मोरानी भी इस महामारी का शिकार हो चुके हैं। अभिनेता पूरब कोहली भी खुद को कोरोना से संक्रमित होने की घोषणा कर चुके हैं।

विज्ञापन
Bollywood actor Kiran Kumar test positive for Coronavirus quarantine from last ten days
पूरब कोहली - फोटो : Social Media

हालांकि अब कनिका कपूर, जोया मोरानी, शजा मोरानी और उनके पिता करीम मोरानी इस वायरस से छुटकारा पा चुके हैं। वहीं, अभिनेता पूरब कोहली भी लंदन में अपने घर पर रहते हुए परिवार के साथ कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 

लॉकडाउन में अटके मनोज बाजपेयी ने सुनाई मार्मिक कविता, ईद से पहले समझाई ये जरूरी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed