फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gangubai Kathiawadi On OTT: आमिर खान की बेटी ने देखी गंगूबाई काठियावाड़ी, वेश्यावृत्ति को लेकर कही ये बड़ी बात

Mon, 02 May 2022 01:07 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 02 May 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan daughter Ira Khan shares long note after watching Alia Bhatt Gangubai Kathiawadi
इरा खान, आमिर खान - फोटो : insta

आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी सिनेमाघरों में हिट रही थी। आलिया के दमदार अभिनय ने दर्शकों के साथ समीक्षकों का दिल भी जीत लिया था। अब 26 अप्रैल को गंगूबाई काठियावाड़ी को ओटीटी पर रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद आमिर खान की बेटी इरा खान ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में गंगूबाई की ताकत के बारे में बात की है और वेश्यावृत्ति को लेकर भी अपनी बात रखी है। बता दें संजय लीला भंसाली के निर्देश में बनी गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म गंगूबाई के जीवन से प्रेरित थी। जो कमाठीपुरा वेश्यालय चलाती थीं और अपने जीवन में उन्होंने महिलाओं व बच्चों की शिक्षा और बेहतरी के लिए काम किए थे।

Aamir Khan daughter Ira Khan shares long note after watching Alia Bhatt Gangubai Kathiawadi
इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की बेटी इरा खान ने गंगूबाई काठियावाड़ी' देखने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'आप अपने आसपास हो रहे गलत को बदलने के लिए एक उग्र इच्छा शक्ति विकसित कर सकते हैं क्योंकि आपने जो आघात अनुभव किया है, वह आपको बड़ी लहरों की सवारी करने और कई बाधाओं को दूर करने के लिए सक्षम बनाता है...फिर भी आप वेश्यावृत्ति को वैध बनाने का प्रबंधन नहीं करते हैं'।
Aamir Khan daughter Ira Khan shares long note after watching Alia Bhatt Gangubai Kathiawadi
ira khan - फोटो : instagram

इरा ने आगे लिखा, 'आपके पास पैसा, बुद्धि, कौशल, कनेक्शन,ड्राइव, जुनून और ग्रेट टाइम हो सकता है...आप इसे सच में बुरी तरह चाह सकते हैं और अपने वास्तविक कठिन प्रयास कर सकते हैं, आप विश्व की भूख को मिटा सकते हैं, जलवायु परिवर्तन को रोक सकते हैं, भेदभाव को समाप्त कर सकते हैं, लिंग समानता का अधिकार प्राप्त कर सकते हैं... कुछ भी थोड़ा बड़ा, जिसमें सिर्फ आप से ज्यादा शामिल है,(क्योंकि एकमात्र ही खुद हैं, जिस पर आपका कुछ नियंत्रण है) दुनिया हमसे बहुत बड़ी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan daughter Ira Khan shares long note after watching Alia Bhatt Gangubai Kathiawadi
इरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके आगे इरा ने एडम प्रोजेक्ट का एक कोट भी  साझा किया है और इसके आगे उन्होंने गंगूबाई काठियावाड़ी की तारीफ करते हुए लिखा, गंगूबाई ने जीत हासिल की और उन्होंने जो हासिल किया, इससे उन्हें सच्ची कृतज्ञता, गर्व और खुशी महसूस हुई। अपनी पोस्ट से अंत में इरा ने फैंस से पूछा, 'क्या आप अपनी जीत की सराहना करने में सक्षम हैं?' फैंस भी अपनी-अपनी तरह से उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed