आमिर खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। हालांकि, आमिर ने पिछले काफी दिनों से हिंदी सिनेमा से दूरी बना ली है और फैंस उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। अब इसी बीच खबर आ रही है कि आमिर एडवोकेट उज्जवल निकम की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। फैंस इस खबर को सुनकर काफी उत्साहित हो गए हैं।
Aamir Khan: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद एक बार फिर कमबैक को तैयार आमिर! इस फिल्म में आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हर फिल्म में अपने दर्शकों के लिए कुछ अलग कंटेंट लेकर आते हैं। आमिर ने अधिकांश ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिसमें समाज को लेकर कोई न कोई संदेश जरूर छुपा होता है। हालांकि, अभिनेता की पिछली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद आमिर ने फिल्मों से ब्रेक लेने का एलान किया था। अब खबर आ रही है कि आमिर फिल्मों में कमबैक के लिए तैयार हो गए हैं।
Shahid Kapoor: सिद्धार्थ रॉय कपूर की एक्शन फिल्म में दिखेंगे शाहिद कपूर, इस किरदार से करेंगे फैंस का मनोरंजन
ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। खबर आ रही है कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट एडवोकेट उज्जवल निकम की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को अविनाश अरुण डायरेक्ट कर रहे हैं। अविनाश ने 'पाताल लोक', 'स्कूल ऑफ लाइज' और 'किला' जैसी फिल्में बनाई हैं।
Shahid Kapoor: सिद्धार्थ रॉय कपूर की एक्शन फिल्म में दिखेंगे शाहिद कपूर, इस किरदार से करेंगे फैंस का मनोरंजन
हाल ही में, एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि यह बात कैसे सामने आई क्योंकि असल में यह फिल्म महज शुरुआती चरण में है। इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। मेरे पास कुछ आइडिया है, लेकिन अभी इसके बारे में कुछ भी ठोस नहीं है। अभी तक कुछ भी अमल में नहीं लाया गया है। अभी सिर्फ बात चल रही है।'
Jab We Met Sequel: इम्तियाज अली ने 'जब वी मेट 2' की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, सीक्वल को लेकर बताई योजना?
आपको बता दें कि आमिर ने अभी तक अपनी आगामी फिल्मों को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, फैंस अभिनेता को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।