फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paan Parda Zarda: क्राइम शो की कतार में जियो स्टूडियोज का भी नंबर, दलाल बंधुओं के साथ बनी इन दिग्गजों की टीम

Tue, 03 Oct 2023 11:33 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 03 Oct 2023 11:33 AM IST
सार

क्राइम शोज का इन दिनों बोलबाला है। इसी कड़ी में जियो स्टूडियो मोना सिंह, राजेश तैलंग और सुशांत सिंह जैसे सितारों के साथ शो 'पान पर्दा जर्दा' लेकर आ रहा है।

विज्ञापन
Paan Parda Zarda Jio Studios also joins the ranks of crime show with Mona Singh Tanvi Azmi Rajesh Tailang
पान पर्दा जर्दा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी प्लेटफार्म का अपना खुद का कोई दृष्टिकोण नहीं रहा गया, जिसमे उसकी एक अलग पहचान बन सके। अगर किसी ओटीटी प्लेटफार्म पर कोई क्राइम शो चल रहा अच्छा चल रहा तो दूसरे ओटीटी प्लेटफार्म वालों की नजर यही होती है कि उसी तरह का शो लाया जाय। ठीक उसी तरह से जब टेलीविजन पर पहली बार 'क्राइम पेट्रोल' जैसा क्राइम शो शुरू हुआ तो सभी चैनल ने उसी तरह के शो शुरू कर दिए। अमेजन प्राइम वीडियो  पर 'मिर्जापुर' हिट हुआ, सभी ओटीटी प्लेटफार्म उसी तरह के शो बनाने लगे। अब इस दौड़ में जियो स्टूडियोज भी कूद पड़ा है। और, इसे बनाने वाले भी वही हैं जो पहले दूसरे ओटीटी पर इसी तरह का माल बेच चुके हैं।

Paan Parda Zarda Jio Studios also joins the ranks of crime show with Mona Singh Tanvi Azmi Rajesh Tailang
पान पर्दा जर्दा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक ओटीटी प्लेटफार्म जियो स्टूडियोज एक क्राइम शो 'पान पर्दा जर्दा' शुरू करने जा रहा है। शो में फोकस इसे बनाने वालों पर ज्यादा है और इसके कलाकारों पर कम। शो की कहानी मध्य प्रदेश को अवैध अफीम तस्करी का केंद्र बताने पर फोकस करती है और इसी दुनिया के इर्द- गिर्द घूमती ये एक रोमांचक गैंगस्टर ड्रामा सीरीज है।

Paan Parda Zarda Jio Studios also joins the ranks of crime show with Mona Singh Tanvi Azmi Rajesh Tailang
गुरमीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज 'पान पर्दा जर्दा' बनाने वालों में 'मिर्जापुर' और 'इनसाइड एज' के निर्देशक गुरमीत सिंह, 'फैमिली मैन' और 'राणा नायडू' के लेखक सुपर्ण एस वर्मा और 'बंबई मेरी जान' व 'फर्जी' की लेखक जोड़ी हुसैन दलाल और अब्बास दलाल के अलावा 'फुकरे’ फ्रेंचाइजी के निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा भी शोरनर के तौर पर शामिल हैं।

Shahid Kapoor: सिद्धार्थ रॉय कपूर की एक्शन फिल्म में दिखेंगे शाहिद कपूर, इस किरदार से करेंगे फैंस का मनोरंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Paan Parda Zarda Jio Studios also joins the ranks of crime show with Mona Singh Tanvi Azmi Rajesh Tailang
गुरमीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

गुरमीत सिंह कहते हैं, 'वेब सीरीज 'पान पर्दा जर्दा' के साथ एक बिल्कुल नई यात्रा शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं। यह प्यार के तत्वों के साथ पेज टर्निंग मनोरंजन है।' वहीं मृगदीप सिंह लांबा कहते हैं, वेब सीरीज 'पान पर्दा जर्दा' एक प्रयास है, जिसे वर्षों के शोध और लेखन तैयारी के बाद बनाया गया है। दर्शकों को पहले से अज्ञात परिवेश में कहानी को सामने आते हुए देखने में आनंद आएगा।

Boney Kapoor: शादी से पहले गर्भवती थीं श्रीदेवी? वर्षों बाद बोनी कपूर का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
Paan Parda Zarda Jio Studios also joins the ranks of crime show with Mona Singh Tanvi Azmi Rajesh Tailang
गुरमीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

यह सीरीज  मध्य भारत में अवैध अफीम तस्करी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक रोमांचक गैंगस्टर ड्रामा सीरीज है। दावा किया गया है कि इसे एक सम्मोहक कहानी के साथ परिवार और प्रियजनों के बीच पनपने वाले युद्ध के तौर पर पेश किया गया है जहां निष्ठाएं बदल जाती हैं। इस सीरीज में मोना सिंह, तन्वी आजमी, तान्या मानिकतला, प्रियांशु पैन्युली, सुशांत सिंह, राजेश तैलंग और मनु ऋषि जैसे ओटीटी के चिर परिचित कलाकार है। सीरीज की शूटिंग भोपाल में शुरू हो चुकी है।

Shakeel Siddiqui: कॉमेडियन शकील सिद्दीकी ने भारत में बसने से कर दिया था साफ इनकार, वजह जान दंग रह जाएंगे आप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed