फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor: सिद्धार्थ रॉय कपूर की एक्शन फिल्म में दिखेंगे शाहिद कपूर, इस किरदार से करेंगे फैंस का मनोरंजन

Tue, 03 Oct 2023 10:43 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 03 Oct 2023 10:43 AM IST
सार

निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने एक बातचीत में अपने और शाहिद के बीच टीम-अप को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, 'हम इस अक्तूबर में शाहिद कपूर के साथ शूटिंग शुरू करेंगे।'

विज्ञापन
Farzi Actor Shahid Kapoor will be seen in producer Siddharth Roy Kapur untitled action thriller movie
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्मों का उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। कॉमिक केपर्स से लेकर एक्शन तमाशा पेश करने तक शाहिद ने हर तरह की फिल्मों से अपने चाहने वालों का मनोरंजन कराया है। हाल ही में शाहिद कपूर को एक नए हेयरस्टाइल में देखा गया है। उनके इस नए हेयर स्टाइल ने उनके फैंस को फिल्म 'हैदर' की याद दिला दी। इसी बीच उनके फैंस उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

कपिल ने बदला लुक, कुछ नया लाने की तैयारी है?
 
Farzi Actor Shahid Kapoor will be seen in producer Siddharth Roy Kapur untitled action thriller movie
शाहिद कपूर, सिद्धार्थ रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने एक बातचीत में अपने और शाहिद के बीच टीम-अप को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, 'हम इस अक्तूबर में शाहिद कपूर के साथ शूटिंग शुरू करेंगे। यह एक बिना नाम की फिल्म है और एक रोमांचक एक्शन थ्रिलर है।' ऐसे में जाहिर रहै शाहिद का यह नया लुक उनके इस नए प्रोजेक्ट के लिए है। बताया जा रहा है कि उनकी आने वाली फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। 

Boney Kapoor: शादी से पहले गर्भवती थीं श्रीदेवी? वर्षों बाद बोनी कपूर का चौंकाने वाला खुलासा
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)


 
Farzi Actor Shahid Kapoor will be seen in producer Siddharth Roy Kapur untitled action thriller movie
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में वह एक पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखाई देंगे। अपनी अपकमिंग फिल्म में शाहिद पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच करेंगे। फिल्म को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके साथ ही अभी फिल्म का नाम भी फाइनल नहीं हुआ है। 

Supriya Pathak: शाहिद कपूर के साथ रिश्ते पर सुप्रिया ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- हम साथ रहने में यकीन रखते हैं
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farzi Actor Shahid Kapoor will be seen in producer Siddharth Roy Kapur untitled action thriller movie
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रोशन एंड्रयूज इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। उन्होंने 'सैल्यूट' और कई अन्य मलयालम हिट फिल्में बनाई हैं। शाहिद की यह अपकमिंग अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म 2024 में रिलीज होने की उम्मीद है।

Shakeel Siddiqui: कॉमेडियन शकील सिद्दीकी ने भारत में बसने से कर दिया था साफ इनकार, वजह जान दंग रह जाएंगे आप
 
विज्ञापन
Farzi Actor Shahid Kapoor will be seen in producer Siddharth Roy Kapur untitled action thriller movie
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह अली अब्बास जफर की एक्शन फिल्म 'द ब्लडी डैडी' में नजर आए थे। इसके अलावा उनके पास कृति सेनन के साथ एक रोमांटिक फिल्म है, जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म का नाम अभू तय नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म के फर्स्ट लुक ने प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। 

Vidyut Jammwal: वोलकैनिक मड में नहाते नजर आए विद्युत, वीडियो शेयर कर बताए 'मिट्टी के ज्वालामुखी' के फायदे
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed