फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jab We Met Sequel: इम्तियाज अली ने 'जब वी मेट 2' की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, सीक्वल को लेकर बताई योजना?

Tue, 03 Oct 2023 10:41 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Oct 2023 10:41 AM IST
विज्ञापन
Imtiaz Ali Breaks Silence On shahid kareena kapoor Jab We Met Sequel Rumours Says I do not have story for film
इम्तियाज अली-जब वी मेट - फोटो : सोशल मीडिया

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जब वी मेट' दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई। आज भी लोग इसे बड़े मन से देखते हैं। वर्ष 2007 में आई शाहिद कपूर और करीना कपूर अभिनीत इस फिल्म के सीक्वल की डिमांड फैंस लंबे वक्त से कर रहे हैं। कई बार सीक्वल को लेकर कयास लगाए जा चुके हैं, मगर अभी तक किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। अब इसे लेकर इम्तियाज अली ने चुप्पी तोड़ी है। 

Imtiaz Ali Breaks Silence On shahid kareena kapoor Jab We Met Sequel Rumours Says I do not have story for film
शाहिद कपूर, इम्तियाज अली - फोटो : social media

बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा चुके हैं हैं कि 'जब वी मेट' के सीक्वल के लिए इम्तियाज को अप्रोच किया गया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी  कुछ नहीं कहा गया है। साथ ही इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है कि फिल्म की पुरानी स्टारकास्ट शाहिद-करीना सीक्वल का हिस्सा होंगे या नहीं। हालांकि, कुछ वक्त पहले शाहिद कपूर ने फैंस के साथ चैट सेशन में हिंट दिया था कि वह इम्तियाज अली के साथ काम करने वाले हैं। फैंस इसे 'जब वी मेट 2' से जोड़कर देखने लगे। अब इम्तियाज अली ने सीक्वल पर पूरी तस्वीर साफ की है।

Imtiaz Ali Breaks Silence On shahid kareena kapoor Jab We Met Sequel Rumours Says I do not have story for film
इम्तियाज अली - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इम्तियाज अली ने जब वी मेट के सीक्वल को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। इम्तियाज ने सीक्वल से इनकार किया है। उन्होंने कहा, 'नहीं, ये नहीं बन रही है। मेरे पास अभी तक 'जब वी मेट 2' के लिए स्टोरी नहीं है। मैंने इस बारे में कई आर्टिकल्स में पढ़ा है। किसी ने यह पब्लिश करने से पहले नहीं पूछा तो मुझे नहीं पता इस बारे में क्या कहा जाए। लेकिन देखते हैं क्या होता है'!
Supriya Pathak: शाहिद कपूर के साथ रिश्ते पर सुप्रिया ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- हम साथ रहने में यकीन रखते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Imtiaz Ali Breaks Silence On shahid kareena kapoor Jab We Met Sequel Rumours Says I do not have story for film
इम्तियाज अली - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चमकीला' को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगे। इम्तियाज ने फिल्म के बारे में अपडेट देते हुए कहा, 'यह जल्द ही आने वाली है। उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी। 'चमकीला' के लिए शूट करना बतौर फिल्ममेकर काफी अलग है'।
Vidyut Jammwal: वोलकैनिक मड में नहाते नजर आए विद्युत, वीडियो शेयर कर बताए 'मिट्टी के ज्वालामुखी' के फायदे

विज्ञापन
Imtiaz Ali Breaks Silence On shahid kareena kapoor Jab We Met Sequel Rumours Says I do not have story for film
इम्तियाज अली - फोटो : सोशल मीडिया

इम्तियाज अली ने कहा कि 'चमकीला' बनाते हुए उन्होंने काफी तरोताजा महसूस किया। जब उनसे पूछा गया कि इस फिल्म ने उन पर क्या असर छोड़ा? इस पर निर्देशक ने कहा, 'चमकीला जैसी कहानी पर काम करने से मुझे अपने ही एक अलग पक्ष से दोबारा जुड़ने में मदद मिली और इस प्रक्रिया में मुझे काफी फ्रेश और उर्जावान महसूस हुआ'।
Kumar Sanu: 'वे सभी एक ही तरह से गाते हैं', कुमार सानू ने आज के गायकों पर टिप्पणी करते हुए दी यह सलाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed