{"_id":"62bb13c87fe1c860a93e86eb","slug":"aamir-khan-donates-rs-25-lakhs-towards-relief-fund-to-help-assam-flood-victims-cm-himanta-biswa-sarma-thanks-to-the-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए आमिर खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया आभार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए आमिर खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया आभार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 28 Jun 2022 08:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
असम इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। इन दिनों वहां बाढ़ से हालात बेहद खराब हो चुके हैं, 21 लाख से ज्यादा लोग इस विनाशकारी बाढ़ से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। कई नागरिकों की मौत हो गई है, वहीं दूसरी ओर असम सरकार पीड़ितों को सभी तरह का जरूरी सामान मुहैया कराने में जुटी है। ऐसे में असम के सीएम रिलीफ फंड के लिए बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने मदद का हाथ बढ़ाया है। आमिर खान के अलावा और भी लोग संकट की इस घड़ी में असम के साथ हैं और वहां के लोगों की मदद कर रहे हैं।
2 of 4
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये का उदार योगदान देकर हमारे राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की है। उनकी चिंता और उदारता के एक्ट के लिए मेरी हार्दिक कृतज्ञता।
Eminent Bollywood actor Amir Khan extended a helping hand to the flood-affected people of our State by making a generous contribution of ₹25 lakh towards CM Relief Fund.
My sincere gratitude for his concern and act of generosity.
बता दें कि घरों और खेतों के बाढ़ के पानी में डूब जाने की वजह से असम में कई परिवारों के पास नेल्ली के खुलहट जंगल में हाथी गलियारे में वन्यजीवों के साथ संघर्ष का जोखिम उठाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है। बाढ़ की वजह से लोग न सिर्फ बेघर हुए हैं, बल्कि पानी और भूख की भी कमी से भी जूझ रहे हैं। यह आपदा पहले से कहीं अधिक बड़ी हो गई है और वहां रहने वाले लोगों को आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अगस्त में रिलीज होने वाली है। आमिर अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म का तीसरा गाना 'फिर न ऐसी रात आएगी' को रिलीज किया था। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया हैं। आमिर के अलावा फिल्म में करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।