फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiran Rao: किरण का 'लापता लेडीज' के निर्माण को लेकर बड़ा खुलासा, बताया- किंडलिंग बैनर तले क्यों है सह निर्मित?

Fri, 09 Feb 2024 09:19 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 09 Feb 2024 09:19 AM IST
सार

किरण ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान आमिर खान प्रोडक्शंस के बजाय अपने खुद के बैनर के तहत फिल्में बनाने के अपने फैसले पर खुलकर बात की।

विज्ञापन
Aamir khan ex wife and director Kiran Rao reveals why Laapataa Ladies is coproduced under her Kindling banner
आमिर खान, किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

किरण राव इन दिनों अपनी आगामी निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' की रिलीज के लिए तैयार हैं। किरण का इस फिल्म में उनके पूर्व पति आमिर खान भी सहयोग कर रहे हैं। निर्देशक अपनी इस फिल्म का आमिर खान और क्रू के साथ फिल्म प्रमोशन जोरो शोरो से कर रही हैं। इस फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। किरण ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान आमिर खान प्रोडक्शंस के बजाय अपने खुद के बैनर के तहत फिल्में बनाने के अपने फैसले पर खुलकर बात की।

Aamir khan ex wife and director Kiran Rao reveals why Laapataa Ladies is coproduced under her Kindling banner
किरण राव, आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

किरण राव ने बताया कि ऐसा नहीं है कि वे किसी भी तरह से एकेपी के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। उनका मानना है कि उनका प्रोडक्शन हाउस उन्हें वह काम करने की आजादी देता है, जो वे बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'आमिर खान प्रोडक्शंस ने मुझे वह सब करने के लिए जगह दी है, जो मैं करना चाहती हूं। मैं हर प्रोडक्शन से जुड़ रही हूं। मैं हमेशा एकेपी से जुड़ी रहूंगी, क्योंकि मुझे लगता है यह मेरा है। मैं आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से एकेपी से जुड़ी हुई हूं।'

यह भी पढ़ें: Mira Rajput: मीरा राजपूत ने किया तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का रिव्यू, बोलीं- हंस-हंसकर हुआ पेट में दर्द

Aamir khan ex wife and director Kiran Rao reveals why Laapataa Ladies is coproduced under her Kindling banner
किरण राव, आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

किरण ने कहा, 'मैं यह उम्मीद नहीं कर सकती कि आमिर वह सब कुछ बनाएंगे, जो मैं बनाती हूं। वे जब तक काम नहीं करते, जब तक उनके बेटे, बेटी, पत्नी और भाई पहले उस काम को देख ना लें।' दरअसल, किरण ने किंडलिंग पिक्चर्स को कई साल पहले लॉन्च किया था, लेकिन 'लापाता लेडीज' बैनर के तहत निर्मित होने वाली उनकी पहली निर्देशित फिल्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir khan ex wife and director Kiran Rao reveals why Laapataa Ladies is coproduced under her Kindling banner
किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने ओटीटी की दुनिया में जाने की अपनी इच्छा व्यक्त की। किरण ने बताया कि आमिर खान अभी वेब सीरीज बनाने के इच्छुक नहीं हैं। हालांकि, अपने प्रोडक्शन हाउस में वेब सीरीज बनाने के लिए किसी भी समय वे एकेपी (आमिर खान प्रोडक्शंस) से बात कर सकती हैं और प्रोजेक्ट के बारे में पूछ सकती हैं कि क्या वे इस तरह के प्रोजेक्ट बनाने में रुचि रखते हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर 'फाइटर' की पकड़ बरकरार, 'हनुमान' की कमाई में आई गिरावट

विज्ञापन
Aamir khan ex wife and director Kiran Rao reveals why Laapataa Ladies is coproduced under her Kindling banner
लापता लेडीज - फोटो : Social media

किरण राव की फिल्म की बात करें, तो 'लापता लेडीज' एक आगामी कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी बिप्लब गोस्वामी की एक पुरस्कार विजेता पर आधारित है। लापता लेडीज की कहानी और संवाद स्नेहा देसाई और दिव्यनिधि शर्मा के जरिए लिखे गए हैं। जियो स्टूडियोज के जरिए प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने किया है। यह फिल्म एक मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed