फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर 'फाइटर' की पकड़ बरकरार, 'हनुमान' की कमाई में आई गिरावट

Fri, 09 Feb 2024 08:28 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 09 Feb 2024 08:28 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Thursday Fighter Hanuman Total Earnings Details Inside
फाइटर, हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

जनवरी के महीने में रिलीज हुई दो फिल्में फरवरी में भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखा रही हैं। हालांकि, दोनों ही फिल्मों की कमाई की रफ्तार अब काफी धीमी हो चुकी है। हम बात कर रहे हैं, ऋतिक रोशन की फाइटर और तेजा सज्जा अभिनीत हनुमान की। इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। यही वजह है कि इन फिल्मों की कमाई डबल सेंचुरी के करीब पहुंच गई है। आइए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा। 


Valentine week special: फिल्म के सेट से शुरू हुई इन सितारों की लव स्टोरी, काजोल से लेकर करीना तक हैं शामिल..

Box Office Collection Report Thursday Fighter Hanuman Total Earnings Details Inside
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे पहले बात करें फाइटर की तो सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जनता का तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है। ऋतिक के अलावा इसमें दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित किया है। इसके अलावा फिल्म की कहानी और गाने भी दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

Box Office Collection Report Thursday Fighter Hanuman Total Earnings Details Inside
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

पहले हफ्ते में फिल्म ने  46.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में भी यह फिल्म ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रही है। 14वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, जबकि 15वें दिन फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट ही देखने को मिली। दूसरे गुरुवार को यह फिल्म दो करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 187.40 करोड़ रुपये हो गई है। माना जा रहा है कि तीसरे सप्ताह में यह 200 करोड़ के क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Thursday Fighter Hanuman Total Earnings Details Inside
हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ के छोटे बजट की फिल्म हनुमान ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक अब भी सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए निर्देशक प्रशांत वर्मा की जमकर तारीफ की जा रही है। 

विज्ञापन
Box Office Collection Report Thursday Fighter Hanuman Total Earnings Details Inside
हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ने पहले हफ्ते में 89.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे और तीसरे हफ्ते में इसने क्रमशः 60.6 करोड़ रुपये और 29.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही बीते दिन फिल्म ने 77 लाख रुपये का बिजनेस किया। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 192.85 करोड़ रुपये हो गया है।
TBMAUJ Screening: सितारों ने उठाया फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का लुत्फ, स्वैग में दिखे शाहिद-कृति

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed