फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-चीन सेना के बीच हुई झड़प के कारण आमिर की इस फिल्म का बदला शेड्यूल, अब यहां होगी शूटिंग

Mon, 06 Jul 2020 12:52 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 06 Jul 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Aamir khan film laal singh chaddha schedule changed due to India and China situation
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गलवान घाटी में भारत और चीनी सेना के बीच हुई झड़प के कारण हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की महत्वकांक्षी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर भी खतरा मंडरा रहा है। कोलकाता, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ और अमृतसर जैसी जगहों पर शूटिंग करने के बाद इस फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन अगला शेड्यूल लद्दाख में पूरा करने वाले थे लेकिन अब सीमा पर पैदा हुए तनाव की वजह से उनकी इस योजना पर विराम लग गया है।

Aamir khan film laal singh chaddha schedule changed due to India and China situation
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार लद्दाख में होने वाली शूटिंग को वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, अद्वैत और आमिर अब कारगिल में पूरा करने की योजना बना रहे हैं। अगले हफ्ते में इस पर फैसला लिया जा सकता है। 

Aamir khan film laal singh chaddha schedule changed due to India and China situation
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

लद्दाख वाले शेड्यूल की योजना तो खत्म हुई ही है, इसके साथ ही आमिर खान भी अक्टूबर से पहले शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार नहीं है। उनका कहना है कि मौजूदा हालात को देखने के बावजूद शूटिंग शुरू करके वह कलाकारों और कर्मचारियों की जिंदगियों को खतरे में नहीं डालना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir khan film laal singh chaddha schedule changed due to India and China situation
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कुछ दिन पहले की ही बात है जब आमिर खान के कई स्टाफ सदस्यों को कोरोना से पीड़ित पाया गया था। खबरें बताती हैं कि इस चीज से ही भयभीत होकर आमिर खान ने फैसला लिया है कि वह जब तक स्थितियां थोड़े कंट्रोल में नहीं आ जातीं, तब तक वह शूटिंग शुरू नहीं करेंगे। उनका यह भी कहना है कि कुछ देशों ने इस वायरस पर थोड़ी पकड़ मजबूत तो की लेकिन ढील देने के साथ ही उस वायरस में अपना प्रभाव फिर से दिखाना शुरू कर दिया है। इसलिए, शूटिंग शुरू करना खतरे से खाली नहीं है।

विज्ञापन
Aamir khan film laal singh chaddha schedule changed due to India and China situation
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार आमिर की इस फिल्म की एक अहम हिस्से की शूटिंग बाकी है। यह फिल्म वर्ष 1994 में आई हॉलीवुड की ऑस्कर विजेता फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' से प्रेरित है। आमिर के साथ इस फिल्म में करीना कपूर खान मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed