फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: फिल्म फ्लॉप होने के बाद क्या कर रहे आमिर खान, वायरल तस्वीर में कौन है यह लड़की? जानिए सबकुछ

Wed, 31 Aug 2022 01:19 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 31 Aug 2022 01:19 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan first photo after Laal Singh Chaddha box office failure goes viral on social media
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद पहली बार बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की झलक देखने को मिली है। यूं तो अभिनेता पिछले काफी समय से विभिन्न कारणों की वजह से चर्चाओं में बने हुए थे। लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर 'लाल सिंह चड्ढा' के धराशाई होने के बाद से आमिर खान ने कोई भी पब्लिक अपीयरेंस नहीं दी थी। वहीं अब यूएस ट्रिप से अभिनेता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Aamir Khan first photo after Laal Singh Chaddha box office failure goes viral on social media
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के फ्लॉप होने के बाद क्या कर रहे हैं आमिर खान?
बता दें कि बायकॉट लाल सिंह चड्ढा, बायकॉट बॉलीवुड, बायकॉट आमिर खान जैसी नफरत को झेलने और अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरता देख आमिर खान परेशान हो गए थे। कथित तौर पर, लाल सिंह चड्ढा के बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन से आमिर खान को तगड़ा झटका लगा था। ऐसे में आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले अमेरिका में दो महीने का ब्रेक लेने का फैसला लिया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर इसी ट्रिप की है। 

Aamir Khan first photo after Laal Singh Chaddha box office failure goes viral on social media
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर के साथ कौन है यह लड़की?
यह तस्वीर ट्विटर यूजर नताशा ने अपने अकाउंट पर अपलोड की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आमिर खान से नताशा की मुलाकात  सैन फ्रांसिस्को के कैलिफोर्निया में मरीना में टहलते वक्त हुई। इस दौरान नताशा ने आमिर खान के साथ एक सेल्फी की और इसे माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर साझा कर दिया। नताशा ने व्यक्त किया कि वह कितनी अप्रत्याशित और अविश्वसनीय रूप से आमिर खान से टकराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan first photo after Laal Singh Chaddha box office failure goes viral on social media
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स बोले...
जैसे ही नेटिजन्स ने आमिर खान के साथ नताशा की तस्वीर देखी, उन्होंने उनके ट्वीट पर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक नेटीजन ने ट्वीट किया, "इंडिया के टॉम हंक"। वहीं अन्य यूजर ने कमेंट किया, यह मेरे क्रश हैं। एक और यूजर ने लिखा, ऑल इज वेल।

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed