देशभर में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस त्योहार को महाराष्ट्र में बहुत बड़े स्तर पर मनाया जाता है। हर गली-मोहल्ले में गाजे-बाजे के साथ गणपति विराजमान होते हैं। 10 दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद उनका विसर्जन कर दिया जाता है। बॉलीवुड सेलेब्स भी धूमधाम से बप्पा का घर में स्वागत करते हैं। वह अपने घरों में गणपति की मूर्ति स्थापित करते हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कई टीवी और फिल्मी सितारों के घर गणपति का आगमन हो चुका है। किसी ने पंडाल सजाकर तो किसी ने मोदक बनाकर अपने घर में बप्पा को पनाह दी है।
Ganesh Chaturthi 2022: इन सितारों के घर पधारे गजानन, पंडाल से लेकर मोदक तक ऐसे हुआ बप्पा का स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी पिछले कई साल से गणपति उत्सव मना रही हैं। शिल्पा के घर में गणेश स्थापना की पुरानी परंपरा है। अभिनेत्री हर साल मुंबई के लालबाग गणपति से बप्पा की ईको फ्रेंडली मूर्ति अपने घर लेकर आती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हालांकि इस बार शिल्पा के घर पर बप्पा का आगमन सोमवार को हुआ था।
खतरों के खिलाड़ी 11 के विजेता अर्जुन बिजलानी ने गणेश चतुर्थी के ठीक एक दिन पहले गणपति का बड़े ही भव्य तरीके से स्वागत किया है। वह अपनी पत्नी नेहा के साथ विनायक को अपने घर लेकर आए।
- Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) 31 Aug 2022
🙏🏼🕉 ॐ गं गणपतये नमः #HappyGaneshChaturthi #ganeshchaturthi2022
- Dabboo Ratnani (@DabbooRatnani) 31 Aug 2022
टीवी के सुपरहिट शो भाभी जी घर पर हैं में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने वाले अभिनेता रोहिताश गौड़ ने भी अपने घर बप्पा का धूमधामस से स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर बप्पा के आगे हाथ जोड़ते हुए तस्वीर साझा की है।
- Anupam Kher (@anupampkher) 31 Aug 2022