सब्सक्राइब करें

LSC South Collection: हिंदी पट्टी के साथ साउथ में भी धड़ाम हुई आमिर की फिल्म, एक हफ्ते में हुई बस इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 17 Aug 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Flop Film Laal Singh Chaddha Performed poorly telugu box office earning below 1 crore in one week
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 1994 में ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' की आधिकारिक रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। आमिर खान की इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन घटती ही जा रही है, जिसके बाद 'लाल सिंह चड्ढा' छह दिनों के अंदर ही फ्लॉप की तरफ बढ़ चली है। नॉर्थ में दर्शकों से मिले ठंडे रिस्पॉन्स के बाद आमिर, करीना और नागा चैतन्य की इस फिल्म को साउथ में भी मुंह की खानी पड़ रही है। 'लाल सिंह चड्ढा' को पूरे भारत में बुरी तरह से विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से इसके कलेक्शन पर बुरा असर पड़ रहा है। 

Trending Videos
Aamir Khan Flop Film Laal Singh Chaddha Performed poorly telugu box office earning below 1 crore in one week
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

50 करोड़ के लिए तरसी आमिर की फिल्म
आमिर की कमबैक फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब प्रदर्शन कर रही है। 'लाल सिंह चड्ढा' को छुट्टियों का भी फायदा नहीं मिला। 'रक्षा बंधन' और स्वतंत्रता दिवस की लगातार पड़ी छुट्टियों   के बावजूद फिल्म ने पूरे भारत में अब तक कुल 48.33 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। रिलीज के छह दिन पूरे होने के बाद भी 'लाल सिंह चड्ढा' कमाई के मामले में 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। ऐसे में 180 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म को लोगों ने अब फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में गिनना शुरू कर दिया है। हालांकि, फिल्म में आमिर खान के पंजाबी होने के कारण पंजाब के कई क्षेत्रों में 'लाल सिंह चड्ढा' ने अच्छा प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Flop Film Laal Singh Chaddha Performed poorly telugu box office earning below 1 crore in one week
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंजाब और विदेश में ठीक-ठाक प्रदर्शन
पंजाब में अच्छा प्रदर्शन करने के साथ आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' विदेशी बाजार में भी ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रही है। विदेशी बाजार में फिल्म ने कथित तौर पर 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई करली है, जो कि लगभग 30 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से विदेशी और भारत के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का कुल संग्रह 80 करोड़ रुपये हो गया है।

Aamir Khan Flop Film Laal Singh Chaddha Performed poorly telugu box office earning below 1 crore in one week
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साउथ में भी बंटाधार   
देशभर में हिंदी पट्टी के दर्शकों के बायकॉट का असर फिल्म के तमिल और तेलुगू जैसे दक्षिण बाजारों के कलेक्शन पर भी पड़ा है। 'लाल सिंह चड्ढा' ने रिलीज के पहले दिन से ही साउथ में भी खराब प्रदर्शन किया है। तेलुगू फिल्मों के स्टार अभिनेता नागा चैतन्य को कास्ट करने और बेहतरीन टॉलीवुड सितारों द्वारा बड़े पैमाने पर प्रचार के बावजूद, आमिर खान की फिल्म साउथ बॉक्स ऑफिस पर भी सिरे से नकार दी गई है। कथित तौर पर फिल्म ने दोनों दक्षिण भाषाओं में सिर्फ कुछ लाख रुपये का कलेक्शन किया है।  'कार्तिकेय 2', 'सीता रामम' और कल्याण राम की 'बिम्बिसार' जैसी तेलुगू फिल्मों से मिली प्रतिस्पर्धा के कारण 'लाल सिंह चड्ढा' के शोज में कथित तौर पर 15 - 28% ऑक्यूपेंसी थी।  एक तरफ जहां लाल सिंह चड्ढा ने पहले दिन साउथ में 0.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान की फिल्म ने शुक्रवार को मात्र 0.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में फिल्म ने एक हफ्ते में साउथ बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ से भी कम का कारोबार किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed