फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मिसेज सीरियल किलर' फेम अभिनेत्री जायन मैरी की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल, आमिर खान के साथ है खास रिश्ता

Mon, 08 Feb 2021 06:09 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Mon, 08 Feb 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Goes to Alibaug with Family to Attend His Niece Zayn Marie Marriage
जायन मैरी की हल्दी सेरेमनी - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान अपने पूरे परिवार के साथ गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किए गए थे। आमिर खान, किरण राव, बेटे आजाद और बेटी इरा खान के साथ दिखे थे। पूरा परिवार काफी स्टाइलिश लुक में दिखा।हालांकि मिस्टर परफेक्शनिस्ट काफी समय से कैमरे से दूर हैं। लेकिन इस दौरान पैपराजी के कैमरे में इनकी तस्वीरें कैद हो गईं। बता दें कि आमिर के अलीबाग जाने की एक खास वजह है। वे वहां मंसूर खान की बेटी जायन मैरी की शादी में गए हैं जिसकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें इन दिनों खूब वायरल हो रही हैं। देखते हैं कुछ खास तस्वीरें...

Aamir Khan Goes to Alibaug with Family to Attend His Niece Zayn Marie Marriage
जायन मैरी की हल्दी सेरेमनी - फोटो : सोशल मीडिया

मिसेज सीरियल किलर की अभिनेत्री और वरिष्ठ फिल्म निर्माता मंसूर खान की बेटी जायन मैरी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हल्दी समारोह के साथ हाल ही में अलीबाग में शादी का जश्न शुरू हो गया है। जायन मैरी के चचेरे भाई इमरान खान समारोह के बीच दुल्हन और उनके होने वाले पति के साथ पोज देते हुए दिखाई दिए।

Aamir Khan Goes to Alibaug with Family to Attend His Niece Zayn Marie Marriage
जायन मैरी की हल्दी सेरेमनी में इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जायन अपनी हल्दी सेरेमनी में पीले रंग के लिबास और साथ में पोल्की ज्वैलरी पहने बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूल्हे राजा भी एक आरामदायक हरे कुर्ता-पायजामा सेट में दिखे। इमरान खान भी एक नए लुक में काफी अलग दिख रहे हैं। इमरान खान अपनी मां के साथ इस समारोह में शामिल हुए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zayn Khan (@zaynmarie)

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Goes to Alibaug with Family to Attend His Niece Zayn Marie Marriage
मंसूर खान अपने परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

मंसूर खान और उनका परिवार एक खुली किताब की तरह बिल्कुल नहीं रहा है। उन्होंने हमेशा से ही अपनी निजी जिंदगी को अलग रखा है। जायन मैरी भी उन्हीं के नक्शे कदमों पर चलती हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की हैं जिसमें वह अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zayn Khan (@zaynmarie)

विज्ञापन
Aamir Khan Goes to Alibaug with Family to Attend His Niece Zayn Marie Marriage
इरा खान, जायन मैरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आमिर खान की बेटी इरा खान के जायन मैरी के साथ अच्छे संबंध हैं और वे इस शादी के लिए काफी उत्साहित हैं। जायन मैरी खान भी अक्सर आमिर खान के परिवार के साथ त्योहार मनाती नजर आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed