बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान और कटरीना कैफ का रिश्ता हमेशा चर्चित विषयों में से एक रहा है। दोनों ने साथ में कई फिल्में भी की हैं। लोगों को दोनों की जोड़ी भी काफी पसंद आती है। सलमान और कटरीना के रिश्ते को लेकर अफवाहों का बाजार भी गर्म रहता है। बावजूद इसको दोनों ही अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं दे पाए। यहां तक कि सलमान ने एक बार तो कटरीना को प्रपोज भी किया था लेकिन इसके बाद कटरीना का रिएक्शन देखने लायक था।
'मेरी शादी की उम्र हो चुकी है' कहकर सलमान ने किया था कटरीना को प्रपोज, लेकिन अब तक नहीं हो पाई शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि इन बातों को काफी समय हो गया है। सलमान कटरीना से कहते हैं कि मेरी शादी की उम्र हो चुकी है, आप मुझे अच्छी लगती हैं, शादी का इरादा है। इसपर कटरीना जोर से हंसने लगती हैं। यह एक पुराना वीडियो है जिसे सलमान खान के फैनक्लब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
वीडियो में भाईजान मजाक में कटरीना कैफ को प्रपोज करते दिख रहे हैं। सलमान और कटरीना के इस पुराने वीडियो को 82 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
गौरतलब है कि इन दिनों कटरीना और विक्की कौशल के अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। हालांकि एक मौका ऐसा भी था जब विक्की कौशल ने सलमान खान के सामने ही कटरीना को प्रपोज कर दिया था। दरअसल ये बात एक अवॉर्ड नाइट शो की है जब स्टेज पर विक्की कौशल और कटरीना कैफ एक साथ मौजूद थे। उसी फंक्शन में सलमान खान दर्शकों की सीट पर बैठे हुए थे। विक्की ने तब कटरीना से सवाल किया था कि,'आप किसी अच्छे से विक्की कौशल को ढूंढ कर शादी क्यों नहीं कर लेती?
यहां तक कि इंडस्ट्री में लंबे समय से चर्चा है कि विक्की और कटरीना एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। दोनों ने इस मामले पर अभी तक चुप्पी साध रखी है। लेकिन कई बार दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है।