{"_id":"602127898ebc3e4a897bc422","slug":"amitabh-bachchan-grand-daughter-navya-naveli-nanda-shared-nirmala-sitaraman-press-conference-video-for-calling-out-gender-discrimination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निर्मला सीतारमण से प्रभावित हुईं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली, कह डाली अपने मन की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निर्मला सीतारमण से प्रभावित हुईं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली, कह डाली अपने मन की बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 08 Feb 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिख रही हैं। वीडियो में निर्मला सीतारमण एक महिला पत्रकार को सवाल न पूछने देने पर पुरुष पत्रकार पर गुस्सा हो रही हैं।
2 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : Social media
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह घटना हुई जब एक महिला पत्रकार ने कहा कि उसे दो सवाल पूछने हैं। इसपर पुरुष पत्रकार ने उसे रोक दिया और कहा कि बाकी लोग भी इंतजार में हैं उन्हें भी सवाल करने हैं। इसपर वो जर्नलिस्ट नाराज हो गई और कहा कि इन्होंने मेरे अलावा किसी को नहीं रोका। मगर मुझे भेदभाव के तहत रोका जा रहा है।
3 of 5
Amitabh Bachchan’s granddaughter Navya Naveli Nanda
- फोटो : Social Media
इसके बाद वित्त मंत्री भी भड़क गईं। उन्होंने उस पत्रकार से पूछा कि तुमने सिर्फ इन्हें ही क्यों रोका। बाकी पुरुष पत्रकारों के सवाल के समय में तो तुमने उन्हें नहीं टोका। इसपर नव्या ने अपने विचार रखे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लिंग भेदभाव हर दिन छाया हुआ है। कुछ और लोग सत्ता में हैं जो इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Navya Naveli Nanda
- फोटो : Social Media
नव्या एक मुखर नारीवादी और मेंटल हेल्थ एडवोकेट हैं। वह आरा स्वास्थ्य की सह-मालिक हैं जो संगठन मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है। हाल ही में उन्होंने एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक पुरुष-प्रधान उद्योग में महिला के रूप में कमतर होने की बात की।
विज्ञापन
5 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
नव्या ने कहा ‘जब आप काम के लिए नए लोगों से मिल रहे हैं और उनसे बात कर रहे हैं, तो हमेशा यही होता है ... इस बात की चिंता न करें कि वे आपके बारे में क्या सोच रहे हैं बल्कि हमें खुद को साबित करने की जरूरत है। विशेष रूप से इसलिए कि हम जिस स्थान पर हैं, उसमें काफी हद तक पुरुषों का वर्चस्व है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।