बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने से बाद से ही काफी ज्यादा चर्चाओं में हैं। आमिर की फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही काफी विवादों में भी थी। अच्छी कहानी और बेहतरीन अभिनय के बाद भी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिली, जैसी सब उम्मीद कर रहे थे। बायकॉट की मांग के चलते ये फिल्म बुरी तरह प्रभावित हुई। इतना ही नहीं बड़े बजट से बनी ये फिल्म आमिर खान के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फ्लॉप भी साबित हुई है। बीते दिनों रिलीज हुई यह फिल्म एक हॉलीवुड फिल्म की हिंदी रीमेक थी। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता किसी रीमेक फिल्म में नजर आए हों। इससे पहले भी आमिर की कई रीमेक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी हैं। तो आइए जानते हैं अभिनेता का रीमेक फ्लॉप फिल्मों के बारे में और यह भी जानने की कोशिश करते हैं कि इस लिस्ट में लाल सिंग चड्ढा किस पायदान में रही।
Aamir Khan Flop Films: आमिर खान की 11 रीमेक में तीन फिल्में फ्लॉप, जानें किस पायदान पर रही लाल सिंह चड्ढा
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने से बाद से ही काफी ज्यादा चर्चाओं में हैं। आमिर की फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही काफी विवादों में भी थी।
आमिर खान ने अपने करियर में फिल्म लाल सिंह चड्ढा को मिलाकर कुछ 11 रीमेक फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में से कुल छह फिल्में ऐसी थीं जो बॉक्स ऑफिस पर हिट-सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इन फिल्मों में हम हैं राही प्यार के,जो जीता वही सिकंदर, गुलाम, फना जैसी फिल्में शामिल हैं। आमिर की यह सभी फिल्में ज्यादातर हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित या उन पर आधारित हैं।
| फिल्म | रीमेक | प्रदर्शन |
| हम हैं राही प्यार के (1993) | हाउसबोट | हिट |
| जो जीता वही सिकंदर (1992) | ब्रेकिंग अवे | हिट |
| दिल है कि मानता नहीं (1991) | इट हैपेंड वन नाइट | हिट |
| गुलाम (1998) | द वॉटरफ्रंट (कब्जा) | हिट |
| फना (2006) | आई ऑफ द नीडल/शीरी | सुपरहिट |
| गजनी (2008) | मोमेंटो (गजनी) | ब्लॉकबस्टर |
ऊपर बताई गई फिल्मों के जरिए आमिर खान ने ना सिर्फ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई बल्कि खुद को एक सुपरस्टार के तौर पर खुद को स्थापित भी किया। हालांकि, इसके उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी थीं, जो रीमेक होने की वजह से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं और बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुईं। इन फिल्मों में आमिर खान मन और अकेले हम अकेले तुम शामिल है।
| फिल्म | रीमेक | प्रदर्शन |
| अकेले हम अकेले तुम (1995) | क्रेमर वर्सेज क्रेमर | एवरेज |
| मन (1999) | एन अफेयर टू रीमेंबर | एवरेज |
वहीं, अगर की फ्लॉप फिल्मों की बात करें तो अपनी 11 रीमेक फिल्मों में से अभिनेता ने कुल तीन फ्लॉप फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में हाल ही में रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा भी शामिल है। अगर बात करें कि रीमेक फिल्मों की फ्लॉप मूवीज में लाल सिंह चड्ढा किस पायदान पर रही तो हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक यह फिल्म इस मामले में दूसरे नंबर पर रही। दरअसल, फिल्म बाजी ने जहां अपने बजट के मुताबिक औसतन 16 फीसदी की कमाई की तो वहीं लाल सिंह चड्ढा अब तक अपनी लागत के अनुसार करीब 28 फीसदी की कमाई कर ली है।
| फिल्म | रीमेक | प्रदर्शन | बजट | कमाई |
| बाजी (1995) | डाई हार्ड | फ्लॉप | 32.5 करोड़ | 5.09 करोड़ |
| आतंक ही आतंक (1995) | द गॉडफादर | फ्लॉप | 2.5 करोड़ | 2.55 करोड़ |
| लाल सिंह चड्ढा (2022) | फॉरेस्ट गंप | फ्लॉप | 180 करोड़ | 50.3 करोड़ |