सब्सक्राइब करें

Karthikeya 2 Vs LSC: ‘कार्तिकेय 2’ के आगे औंधे मुंह गिरी ‘लाल सिंह चड्ढा’, पांच दिन में कर ली इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 18 Aug 2022 12:54 PM IST
विज्ञापन
Karthikeya 2 Vs Laal Singh Chaddha Nikhil Siddhartha film beat aamir khan at box office collection
कार्तिकेय 2 और लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में कमाल दिखा रही हैं, तो बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में औंधे मुंह ही गिरी हैं। चार साल बाद लाल सिंह चड्ढा से हुई आमिर खान की वापसी से अच्छे खासे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन बिग बजट की यह फिल्म साउथ की छोटे बजट में बनी 'कार्तिकेय 2' के सामने ही ढेर हो गई। 'लाल सिंह चड्ढा' से दो दिन बाद सिनेमाघरों में आने के बाद भी 'कार्तिकेय 2' आमिर की फिल्म पर भारी पड़ रही है। अपने पांचवें दिन के कलेक्शन के साथ ही तेलुगू फिल्म ने बाजी मार ली है।

Trending Videos
Karthikeya 2 Vs Laal Singh Chaddha Nikhil Siddhartha film beat aamir khan at box office collection
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘कार्तिकेय 2’ की इतनी हुई कमाई
निखिल सिद्धार्थ की फिल्म 'कार्तिकेय 2' रिलीज के बाद से ही 'लाल सिंह चड्ढा' को कांटे की टक्कर दे रही है। फिल्म के हिंदी वर्जन को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। बुधवार को आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म की कमाई में गिरावट आई है, लेकिन फिर भी यह 'लाल सिंह चड्ढा' से बढ़त बनाए हुए है। फिल्म ने मंगलवार को जहां 3.78 करोड़ का कारोबार किया था, तो बुधवार को 3 करोड़ की कमाई की। ऐसे में 30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने पांच दिनों में ही 24.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karthikeya 2 Vs Laal Singh Chaddha Nikhil Siddhartha film beat aamir khan at box office collection
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई में गिरावट
वहीं, आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' शुरुआत से ही विरोध का सामना कर रही है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग ने जोर पकड़ा हुआ है, तो जगह-जगह इसके शो भी बंद करने की मांग हो रही है। फिल्म के सातवें दिन यानी बुधवार के कलेक्शन की बात करें तो इसने महज 2 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं, दिन-ब-दिन इसके कलेक्शन में भी गिरावट देखने को मिल रही है। 180 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई अभी 50 करोड़ के पार ही हो पाई है। ऐसे में फिल्म के लिए आगे की राह और भी कठिन होती दिखाई दे रही है।

Karthikeya 2 Vs Laal Singh Chaddha Nikhil Siddhartha film beat aamir khan at box office collection
कार्तिकेय 2 और लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
यहां देखें दोनों फिल्मों की हर दिन की कमाई
दिन लाल सिंह चड्ढा का कलेक्शन
(करोड़ में)
कार्तिकेय 2 का कलेक्शन
(करोड़ में)
गुरुवार 11.7   --
शुक्रवार 7.26  --
शनिवार 5.04
रविवार 10 5.79
सोमवार 7.87 7.29
मंगलवार 2.47 3.78
बुधवार 2 3
कुल कमाई 50.3  24.90

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed